जैसलमेर। शहर में जन-जागरूकता को नई दिशा देने के उद्देश्य से तीन दिवसीय जन-जागरूकता प्रदर्शनी “जागृति 2026” का भव्य शुभारंभ गुरुवार को भाटिया बेरा गार्डन, बेरा रोड, जैसलमेर में होगा। यह प्रदर्शनी 28 फरवरी 2026 तक प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक आमजन के लिए निःशुल्क खुली रहेगी।
प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं, सेवाओं एवं जनहित कार्यक्रमों की जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है, ताकि आमजन इन योजनाओं का अधिकतम लाभ उठा सकें।
प्रदर्शनी में विज्ञान, तकनीक, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं कौशल विकास से संबंधित विषयों पर आकर्षक एवं ज्ञानवर्धक स्टॉल लगाए गए हैं। साथ ही कृषि, उद्योग, ऊर्जा, जल संरक्षण एवं पर्यावरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। विभिन्न विभागों के विशेषज्ञों द्वारा योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं लाभ संबंधी मार्गदर्शन भी प्रदान किया जा रहा है।
कार्यक्रम का एक प्रमुख आकर्षण आकर्षक क्विज प्रतियोगिता है, जिसमें भाग लेकर प्रतिभागी अपनी जानकारी का परीक्षण कर सकते हैं। विजेताओं के लिए आकर्षक पुरस्कार भी निर्धारित किए गए हैं।
आयोजकों ने शहरवासियों, विद्यार्थियों, युवाओं एवं परिवारों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में प्रदर्शनी में भाग लें, योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें एवं जागरूक नागरिक बनकर समाज के विकास में सहभागी बनें।
Source: