जैसलमेर। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस-2026 का राज्य स्तरीय समारोह हनुमानगढ़ मे आयोजित हुआ। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने महिला दिवस पर मातृ शक्ति को बधाई देते हुए राज्य स्तरीय समारोह को सम्बोधित किया जिसका जिला स्तरीय समारोह में वर्चुअली प्रसारण हुआ जिसका संम्भागियो ने उत्साह के साथ सुना एवं देखा। जैसलमेर मे महिला दिवस पर ’’सशक्त नारी-सशक्त राजस्थान’’ थीम पर जिला स्तरीय समारोह जिला प्रशासन एवं महिला अधिकारिता विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जैसलमेर विधायक छोटूसिंह भाटी के मुख्य आतिथ्य एवं जिला कलक्टर प्रतापसिंह की अध्यक्षता मे नगरपरिषद के सभागार में आयोजित हुआ। इस मौके पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी रश्मि रानी, उपखण्ड अधिकारी सक्षम गोयल, उप निदेशक महिला एवं बाल विकास सोमेश्वर देवड़ा, महिला अधिकारिता अशोक कुमार गोयल, सहायक निदेशक बाल अधिकारिता हिम्मतसिंह कविया, समाजसेवी अरुण पुरोहित के साथ ही मातृशक्ति उपस्थित रही।

      जैसलमेर विधायक छोटूसिंह भाटी ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओ को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में महिलाओं एवं बालिकाओं के कल्याण एवं उत्थान के लिए अनेकों योजनाएं संचालित की जा रही है, जिसका सीधा लाभ उन्हें मिला एवं उनके आर्थिक जीवन में सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान पुरस्कार, माता यशोदा पुरस्कार के संचालन से भी आंगनवाड़ी की महिला कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को सम्मान मिल रहा है वहीं लाडो योजना बालिकाओं के प्रोत्साहन के लिये बहुत ही अनूठी योजना हैं, जिसमे 1 लाख 50 हजार रुपये विभिन्न किश्तों में बालिकाओं के खातों में जमा हो रही है। उन्होंने कहा कि राजीविका के माध्यम से लखपति दीदियों को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ कर उन्हें स्वयं का रोजगार संचालन के लिये मौका मिला है, उससे प्रदेश की लाखों महिलाएॅं लखपति दीदियां बनी है।

      विधायक भाटी ने कहा कि उन्होंने भी विधायक मद से आंगनवाड़ी केन्द्रों के सुदृढी़करण के लिए राशि प्रदान की हैं। उन्होंने मातृ शक्ति से आह्वान किया कि वे सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का पूरा-पूरा लाभ उठाएं एवं बालिका शिक्षा के बढ़ावा में अपना पूर्ण योगदान प्रदान करें ताकि आने वाले समय में बालिकाएॅ हर क्षेत्र में अग्रणीय रह कर मरुस्थल जिले का नाम प्रदेश ही नही बल्कि देश में रोशन करें।

       महिलाओं का हुआ बहुमान

       जिला स्तरीय समारोह के दौरान अतिथियांेे ने पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान पुरस्कार योजना में आशा सहयोगिनी एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को 11-11 हजार रुपये का तथा सहायिका को 7 हजार 500 रुपये प्रतिकात्मक चैक, प्रशंसा-पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। वहीं माता यशोदा पुरस्कार के रुप में 14 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका को क्रमशः 5 हजार 100 एवं 2100 रुपये के चैक प्रदान कर सम्मानित किया। वहीं जिले में विभिन्न क्षेत्रो मे उल्लेखनीय कार्य करने वाली 18 महिलाओं को प्रशंस्ति-पत्र, प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान अतिथियों ने राजीविका की 70 लखपति दीदियों को टेबलेट वितरित किए गए।

       प्रारम्भ मे उप निदेशक महिला अधिकारिता अशोक कुमार गोयल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के दौरान की गई विभिन्न गतिविधियो पर प्रकाश डाला। समारोह में अतिथियों का हार्दिक स्वागत किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन उप प्रधानाचार्य विजय बल्लाणी ने किया।

Source: