जैसलमेर । राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिला रोजगार कार्यालय जैसलमेर के तत्वाधान में कैम्पस प्लेसमेंट शिविर का आयोजन आज 11 मार्च 2026 (बुधवार) को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आई. टी. आई.), गॉधी कॉलोनी रोड़, जैसलमेर में रखा गया है।

       जिला रोजगार अधिकारी सुरेश कुमार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस कैम्पस प्लेसमेंट में सुजलोन एनर्जी लिमिटेड (रोटर ब्लेड यूनिट) कम्पनी, मोर्डन सैक्युरिटी फोर्स कम्पनी, एस. आई. एस. इत्यादि विभिन्न  क्षेत्रो से जुडे़ निजी नियोजक अपनी रिक्तियों के साथ भाग लेंगे एवं मौके  पर ही युवा अभ्यर्भियों के साक्षात्कार लेकर प्रारम्भिक चयन करेंगे।

        उन्होंने बताया कि इस शिविर में निजी क्षेत्र के संस्थान भाग लेकर रोजगार, स्वरोजगार, प्रशिक्षण एवं कैरियर मार्गदर्शन से संबंधित अवसर प्रदान करेंगे एवं मौके पर अभ्यर्थियों का प्रारम्भिक चयन भी किया जाएगा। यह आयोजन युवाओं के लिए एक सशक्त रोजगार मंच सिद्ध होगा। शिविर में दसवी, बारहवीं, स्नातक, स्नातकोतर, डिप्लोमा एवं आईटीआई सहित विभिन्न योग्यताओं वाले अभ्यर्थियों के लिए अवसर उपलब्ध रहेंगे। रोजगार अधिकारी ने सभी पात्र अभ्यर्थियों से आग्रह है कि वे अपने शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों के साथ 11 मार्च 2026 को प्रातः 10 बजे राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आई. टी. आई.), गॉधी कॉलोनी रोड़, जैसलमेर में अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर शिविर का पूरा लाभ उठाएं।

 

Source: