जैसलमेर। बीकानेर खंड के अतिरिक्त निदेशक टीके जोशी ने जैसलमेर जिले के कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ गुरुवार को एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक के दौरान जिले में संचालित की जा रही विभिन्न कृषि योजनाओं की वित्तीय एवं भौतिक प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई।

     समय पर लक्ष्य अर्जित करने के दिए निर्देश

    बैठक में अतिरिक्त निदेशक श्री जोशी ने शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति के लिए स्पष्ट निर्देश दिए और कहा कि तारबंदी, पाइपलाइन, फार्म पॉन्ड और पीकेवीवाई ¼PKVY½ सहित विभाग की सभी योजनाओं में आवंटित लक्ष्यों को 15 मार्च तक अनिवार्य रूप से पूरा करना सुनिश्चित करें।

    बैठक में ग्लोबल एग्री सम्मिटरू आगामी ग्लोबल एग्री सम्मिट को लेकर उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले के अधिक से अधिक किसानों को इस योजना से जोड़ा जाए, ताकि उन्हें आधुनिक कृषि तकनीकों का लाभ मिल सके।

    उन्होंने गुण नियंत्रण पर खाद-बीज की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए गुण नियंत्रण कार्यक्रम की समीक्षा की गई। अतिरिक्त निदेशक ने निर्देश दिए कि जिले में लिए गए नमूनों में से जो नमूने अमानक (ubstandard½ पाए गए हैं, उनके विरुद्ध संबंधित न्यायालय में समयबद्ध तरीके से आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही कृषि ज्ञान धारा कार्यक्रम किसानों तक तकनीकी जानकारी पहुँचाने के उद्देश्य से ’’कृषि ज्ञान धारा’’ कार्यक्रम के तहत अधिक से अधिक कृषकों के पंजीकरण और सहभागिता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।

    बैठक के अंत में अतिरिक्त निदेशक ने अधिकारियों को फील्ड स्तर पर सक्रिय रहकर योजनाओं का लाभ अंतिम छोर के किसान तक पहुँचाने के लिए प्रोत्साहित किया।


 

Source: