जैसलमेर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार संम्भागीय आयुक्त, जिला कलक्टर एवं जिलाधिकारियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक ली। मुख्यमंत्री ने वीसी. के दौरान पेयजल प्रबन्धन, नहरबन्दी जल प्रबन्धन, नमो नर्सरी वृक्षारोपण अभियान, एलपीजी गैस प्रबन्धन व मुख्यमंत्री विकसित ग्राम/शहरी-वार्ड अभियान की विस्तार से की समीक्षा एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

       जिला स्तर पर डीओआईटी वीसी सभागार में जिला कलक्टर प्रताप सिंह, अतिरिक्त जिला कलक्टर परसाराम सैनी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद रश्मि रानी, उपखण्ड अधिकारी सक्षम गोयल, सहायक कलक्टर रोहित वर्मा के साथ ही पेयजल, वन, नहर परियोजना, रसद, स्वायत शासन विभाग सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Source: