जैसलमेर। राजस्थान स्थापना दिवस समारोह- 2026 के कार्यक्रमों की कड़ी में रविवार को गड़ीसर चौराहा से विकसित राजस्थान रन का आयोजन किया गया। इस विकसित रन को जिला कलक्टर प्रताप सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ।
इस मौके पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद रश्मि रानी, सहायक कलक्टर रोहित वर्मा, आयुक्त नगर परिषद लाजपाल सिंह सोढा, जिला शिक्षा अधिकारी महेश कुमार बिस्सा, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी करणदान रतनू, उप प्रधानाचार्य विजय बलानी, खेल अधिकारी राकेश बिश्नोई के साथ जिला अधिकारी एवं कर्मचारी के साथ अन्य संभागीय शामिल थे।
यह विकसित रन गड़ीसर से रवाना होकर स्टेट बैंक आफ इंडिया,नगर परिषद कार्यालय, पंचायत समिति कार्यालय होती हुई हनुमान चौराहा पहुंची ।
विकसित राजस्थान रन में पुलिस, बास्केटबॉल अकादमी के खिलाड़ी ,विद्यालयों के छात्र-छात्राएं ,एनसीसी ,स्काउट, गाइड ,होमगार्ड ,एएनएम प्रशिक्षणार्थी , इत्यादि ने भाग लिया ।
Source: