जैसलमेर। गुरु गोलवलकर आकांक्षी ब्लॉक विकास योजना अंतर्गत मृदा स्वास्थ्य, फसल विविधिकरण एवं प्रसंस्करण पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला का शनिवार को ग्राम पंचायत कुछड़ी में आयोजन किया गया।

         कार्यशाला के अवसर पर जोधपुर कृषि विश्वविद्यालय के डॉ. एम.एल. मेहरिया क्षेत्रीय निदेशक अनुसंधान द्वारा फसल विविधीकरण एवं प्रसंस्करण पर विस्तार से जानकारी दी तथा डॉ.ए.के.वर्मा मृदा वैज्ञानिक द्वारा कृषकों को मृदा स्वास्थ्य एवं मृदा स्वास्थ्य कार्ड के बारे में बताया। डॉ. आर.एस. मेहता काजरी वैज्ञानिक द्वारा जीरा ईसबगोल आदि फसलों के बारे में जानकारी दी गई जिसमें भूमि की तैयारी, बीजोपचार, बीज की मात्रा, बुवाई की विधि एवं किस्म का चयन इत्यादि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

         इस मौके पर टिड्डी मंडल कार्यालय जैसलमेर के अमित कुमार मीणा द्वारा क्षेत्र में टिड्डी की पहचान एवं नियंत्रण एवं समन्वित कीट नियंत्रण के बारे में जानकारी दी गई। उपनिदेशक कृषि आत्मा डॉ. बी. आर. बाकोलिया द्वारा जैविक खेती अन्तर्गत पशुपालन एवं वृक्षारोपण को बढावा देने एवं जैविक प्रमाणिकरण प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी। सहायक निदेशक कृषि श्री महावीर प्रसाद छिंपा द्वारा विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी दी एवं कृषकों से आग्रह किया कि कृषि विभाग की योजनाओं का अधिक से अधिक फायदा लेवें।

        कार्यशाला में सुरेन्द्र कुमार कृषि अधिकारी द्वारा जल प्रबंधन हेतु बंूद-बंूद व फव्वारा सयंत्र द्वारा सिंचाई प्रणाली अपनाने एवं अनुदान के बारे में बताया। सुमन मीणा कृषि अनुसंधान अधिकारी द्वारा मृदा नमूना संग्रहण, विश्लेषण एवं आवश्यक पौषक तत्वों प्रबंधन की जानकारी दी। इस कार्यक्रम में कृषि विभाग के अधिकारी कर्मचारियों एवं आसपास की ग्राम पंचायतों के 100 से अधिक कृषकों द्वारा भाग लिया

Source: