जैसलमेर। राजस्थान दिवस सप्ताह–2026 के तहत आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में बुधवार को मंदिर पैलेस स्थित बांकेबिहारी जी के मंदिर में श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के साथ भव्य आरती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आध्यात्मिक आयोजन में भक्तिमय वातावरण के बीच भगवान बांकेबिहारी जी की विधिविधान से पूजा-अर्चना कर आरती की गई।

         पर्यटन स्वागत केन्द्र के कमलेश्वर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में धार्मिक परंपराओं का पूर्ण निर्वहन करते हुए विशेष पूजा-अर्चना की गई, जिससे सम्पूर्ण वातावरण भक्तिरस से सराबोर हो उठा।

      इस अवसर पर जिला कलक्टर प्रताप सिंह, उपखण्ड अधिकारी सक्षम गोयल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी रश्मि रानी, जिला खेल अधिकारी राकेश बिशनोई, पूर्व विधायक डॉ. जितेन्द्र सिंह, समाजसेवी अरुण पुरोहित, कंवराज सिंह चौहान सहित नगर के अनेक गणमान्य नागरिकों एवं महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने सामूहिक आरती कर जिले, प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।

    कार्यक्रम ने राजस्थान दिवस सप्ताह के उत्सव को आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करते हुए सामाजिक एकता एवं सांस्कृतिक समृद्धि का संदेश भी दिया।

 

Source: