जैसलमेर । स्वर्ण नगरी में विगत मरू महोत्सव के आयोजन के दौरान नवाचार के रूप में अखे-प्रोल,पटवा हवेली और गड़ीसर झील पर महोत्सव के प्री-इवेन्ट आयोजित किये गये थे जिनमे स्कूल छात्र-छात्राओं ने भी भाग लिया था। पंचायत समिति सभागार में आयोजित कार्यक्रम में राजकीय और निजी विद्यालयों के प्रतिभागी विद्यालयों को पर्यटक विभाग जैसलमेर द्वारा सम्मानित किया गया।
इस दौरान सीबीईओ छतर सिंह, एसीबीईओ अनोप सिंह सोनू, सहायक निदेशक पर्यटक विभाग कमलेश्वर सिंह अतिथिगण के रूप में उपस्थित रहे।
उप प्राचार्य विजय कुमार बल्लाणी ने कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए बताया कि मरू महोत्सव 2026 के प्री-इवेन्ट जैसलमेर फोर्ट, पटवा हवेली व गड़ीसर झील पर 20 जनवरी से 27 जनवरी 2026 तक आयोजित किये गये। जिला प्रशासन व पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित मरू महोत्सव 2026 बीट्स ऑफ थार थीम पर आयोजित किये जिसमे अर्न्तराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त लोक कलाकारों का गायन व वादन ,कठपुतली शो,स्टोरी टेलिंग के साथ ही विद्यालयीं बालक-बालिकाओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की विश्ेाष रूप से सराहना की गई।
इस अवसर पर अनोप सिंह सोनू ने पर्यटन विभाग एवं जिला प्रशासन की इस अनूठी पहल की सराहना करते हुए शिक्षाविभाग को इससे जोड़ने के लिए आभार प्रकट किया। सहायक निदेशक कमलेश्वर सिंह ने उपस्थित प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि मरू महोत्सव के प्री-इवेन्ट के दौरान आपके विद्यालय द्वारा दी गई प्रस्तुतियां दर्शको द्वारा सराही गई और उन्हे राष्ट्रीय और अर्न्तराष्ट्रीर स्तर पर भी शोसियल प्ल्ेाटफार्म के माध्यम से पहचान मिली मैं आशा करता हूं कि आप इस प्रकार पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन की सहायता करते रहेगे।
इस मौके पर सीबीईओ छतर सिंह ने उपस्थित संभागियों को उत्कृष्ट सांस्कृतिक प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए कहा कि आप भविष्य में इसी प्रकार अच्छे आयोजन व कार्यक्रमों का हिस्सा बनते रहे। इस अवसर पर उन्होने पर्यटक विभाग और जिला प्रशासन की सार्थक पहल के लिए साधुवाद दिया। इस कार्यक्रम में सेन्टपॉल माध्यमिक विद्यालय, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय इगानप, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय पुलिस लाईन, स्वामी विवेकान्द मॉडल स्कूल जैसलमेर, राउमावि कुम्हार पाड़ा, लिटिल हार्ट माध्यमिक विद्यालय, करणी बाल मन्दिर,गांधी बाल मन्दिर, इमानुएल मिशन स्कूल के प्रभारियों को विद्यालय की शील्ड व प्रतिभागी छात्रों के प्रतीक चिन्ह् देकर सम्मानित किया गया साथ ही ब्लॉक स्तर पर तैयार करने वाले प्रभारियों कुसुम रश्मिव प्रियंका राठौड़ कोे प्रतीक चिन्ह् देकर सम्मानित किया गया। विजय कुमार बल्लाणी के सफल संचालन में आयोजित कार्यक्रम मंे प्रधानाचार्य ओमप्रकाश, नरेश केवलिया उपस्थित रहे साथ ही कार्यक्रम में पर्यटन विभाग के अशोक सिंह ने महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया ।
Source: