जैसलमेर। माई भारत बजट खोज-राजस्थान युवा संवाद का आयोजन 13 अप्रेल को राजस्थान इंटरनेशनल संेटर जयपुर में आयोजित होगा। जिसका वर्चवली प्रसारण जिला स्तर पर डीओआईटी वीसी कक्ष में होगां। उपखण्ड अधिकारी सक्षम गोयल ने एक आदेश जारी कर बताया कि इस कार्यक्रम में जिले के मेधावी युवाओं(स्टार्टअप, कृषि, शिक्षा क्षेत्र) को वर्चवली जोडा जायेगा।
उपखण्ड अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार इस कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं सफल क्रियाव्यन के लिए विभिन्न अधिकारियों को अलग-अलग दायित्व सौपें है। जिला प्रभारी अधिकारी आरएसएलडीसी को जिले में स्टार्टअप के क्षेत्र में मेधावी युवाओं की उपस्थिति सुनिश्चित करने, उपनिदेशक कृषि विस्तार को कृषि क्षेत्र के युवाओं, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी को शिक्षा के क्षेत्र में युवाओं, समस्त प्राचार्य राजकीय महाविद्यालयों को भी मेधावी युवाओं की इस कार्यक्रम में उस दिन भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिये है। इसके साथ ही संयुक्त निदेशक डीओआईटी को वीसी रूम में उच्च गुणवता वाले वर्चवल व्यूइग सेंटर की स्थापना करने के निर्देश दिये ताकि माननीय प्रधानमंत्री जी के उद्बोधन का सुचारू प्रसारण हो।
Source: