जैसलमेर । जिला जेल जैसलमेर में आज मंगलवार को संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ समारोहपूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान डॉ. अंबेडकर के जीवन मूल्यों, उनकेे उच्चादर्शो, संघर्ष तथा सामाजिक न्याय, समानता एवं शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए उत्कृष्ठ योगदान पर विस्तृत प्रकाश डाला गया।

       इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा डॉ. अंबेडकर की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर, दीप प्रज्वलित कर उन्हें श्रृद्वा सहित स्मरण कर नमन किया गया और उनके विचारों को आत्मसात करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में बंदियों को भी डॉ. अंबेडकर के उच्चादर्शो एवं संविधान के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।

       कार्यक्रम के दौरान उपाधीक्षक मुरली मनोहर सुथार, जेलर राजूराम विश्नोई, मुख्य प्रहरी पप्पूराम, सुनील, चिकित्साकर्मी तेजसिंह, आर.सी-कांस्टेबल छगन चौधरी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी इत्यादि उपस्थित रहे।

       कार्यक्रम का समापन संविधान की प्रस्तावना का पाठ कर डॉ. अंबेडकर के विचारों को जीवन में अपनाने की प्रेरणा एवं संविधान के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए किया गया।

Source: