Headlines
तुम कमज़ोर नहीं हो
डॉ. सुशील कुसुमाकर
Reporter
4,074 readers
Google
तुम कमज़ोर नहीं हो
तुम सीधी-सादी हो,
ख़ूबसूरत, सहज-सरल हो
अकेली हो दुनिया में
मगर तुम कमज़ोर नहीं हो।
तुम घिरी हो
परेशानियों से
अकेलेपन से,
तुम सहती हो
अपनों की बेरुख़ी,
सुनती हो ताने
ज़माने भर के
मगर तुम विचलित नहीं हो।
तुम हर पल कोशिश करती हो
बिना थके, बिना रुके
निरन्तर आगे बढ़ने की
मंज़िल की ओर...।
मैं ख़ामोश रहता हूं
मैं जानता हूं
हक़ीक़त तुम्हारी
मगर मैं ख़ामोश रहता हूं।
मैं जानता हूं
ज़हनियत, फ़ितरत
नीयत तुम्हारी
मगर मैं ख़ामोश रहता हूं।
मैं जानता हूं
दुखती रग़, कमज़ोरियां
चालाकियां तुम्हारी
मगर मैं ख़ामोश रहता हूं।
मैं जानता हूं
तुम बेचैन हो, परेशान हो
उलझन में हो
मेरी ख़ामोशियों से
इसीलिये मैं ख़ामोश रहता हूं।
N
Udaipur: Union Minister for Culture and Tourism Gajendra Singh Shekhawat said that the younger generation mus…
796 readers
P
Udaipur: On the occasion of World Tourism Day, the Tourism and Hotel Management Programme of Mohanlal Sukhadi…
505 readers
S
Udaipur: A photography workshop was organised at Pacific College, Chitrakoot Nagar, on Saturday by Pacific Co…
536 readers
B
Udaipur: BCI Yuva Investor Connect 2026 was organised at IIM Udaipur with the objective of strengthening the…
582 readers
Get Harbinger in your inbox
Daily English briefings from Udaipur and beyond.