जयपुर, सप्त शक्ति कमान ने केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान (सीबीआरआई) रुड़की के सहयोग से “आधुनिक निर्माण पद्धतियां एवं उभरती प्रौद्योगिकियां” विषय पर एक तकनीकी कार्यशाला आयोजित की। इस दौरान रक्षा अवसंरचना के लिए तृतीय पक्ष तकनीकी निरीक्षण (TPTI) हेतु एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए।
सप्त शक्ति कमान के आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह ने गुणवत्तापूर्ण सैन्य बुनियादी ढांचे और आवास के महत्व पर जोर दिया और तृतीय पक्ष देखरेख के लाभों को रेखांकित किया। यह पहल बुनियादी ढांचे के विकास में गुणवत्ता, टिकाऊ और नवीन तकनीकों के उपयोग को सुनिश्चित करने के लिए एक अंतःविषय सहयोग है।
समझौते के तहत सीबीआरआई, सप्त शक्ति कमान के तहत चल रही परियोजनाओं के लिए तकनीकी परामर्श और तृतीय पक्ष निरीक्षण की सुविधा उपलब्ध कराएगा। इस अवसर पर “आपका सशक्तिकरण” शीर्षक से एक पुस्तिका भी जारी की गई।
एक दिवसीय कार्यशाला में सीबीआरआई के वैज्ञानिकों ने निर्माण में सर्वोत्तम प्रथाओं और नवीन, टिकाऊ तकनीकों पर चर्चा की तथा प्रतिभागियों के साथ संवाद सत्र भी आयोजित किया गया।
National News
सप्त शक्ति कमान और सीबीआरआई रुड़की में समझौता
Related stories
Tourism Is Changing, Hoteliers Must Adapt: Dr Kunjal Acharya
Udaipur: Tourism is undergoing a significant transformation, with domestic and international travellers incre…
Walmart Deepens Engagement Across Andhra Pradesh’s MSME, Export and Farming Ecosystems
Amara Deepa, Director, Walmart Sourcing; Shri Neelapu Vijayanand Reddy, Director, APMSME; Dr. S. Senthil Vina…
Narayan Seva Sansthan Felicitates Udaipur Mayor Paras Singhvi
Udaipur : Narayan Seva Sansthan felicitated newly elected Udaipur Mayor Paras Singhvi following his victory i…
Beyond Kashmir and Terrorism: India’s Firm Message to Pakistan
— Lalit Gargg —The 81st session of the United Nations General Assembly once again witnessed the familiar ques…