जयपुर । इस बार दशहरा-दीपावली की छुट्टियां सिर्फ घर पर नहीं, विदेश में भी मनाई जा सकती हैं।

आईआरसीटीसी का जयपुर क्षेत्रीय कार्यालय पर्यटकों के लिए दो अलग-अलग अंतरराष्ट्रीय टूर पैकेज लाया है। पहला पैकेज वियतनाम का है, जिसमें समंदर के बीच लक्ज़री क्रूज़ पर रात बिताने का मौका मिलेगा।

दूसरा पैकेज थाईलैंड का है, जिसकी उड़ान सीधे जयपुर हवाई अड्डे से भरी जाएगी। टिकट, होटल, भोजन, घूमना-फिरना, गाइड और बीमा, सब कुछ एक ही पैकेज में शामिल है।

यात्रियों को न अलग-अलग बुकिंग की झंझट होगी, न विदेश में भाषा की चिंता। आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक श्री मुकेश सैनी ने बताया कहा कि बहुत से परिवार विदेश घूमना चाहते हैं, लेकिन योजना और खर्च की उलझन में रुक जाते हैं।

इन पैकेजों में हमने पूरी यात्रा की जिम्मेदारी अपने हाथ में ली है। पर्यटकों को बस अपना पासपोर्ट तैयार रखना है।वियतनाम विद क्रूज़ः जयपुर कार्यालय से पहली बारआईआरसीटीसी जयपुर का यह पहला वियतनाम पैकेज है।

यह 7 रात और 8 दिन का सफर 20 अक्टूबर को दिल्ली से शुरू होगा। इसमें पर्यटक वियतनाम के एक छोर से दूसरे छोर तक चार शहर देखेंगे।

हो ची मिन्ह में युद्ध के दौर की कू ची सुरंगें, वॉर रिमेंबर्स म्यूजियम और इंडिपेंडेंस पैलेस इतिहास को करीब से दिखाएंगे। मेकांग डेल्टा में नाव से नारियल के बागानों और ग्रामीण जीवन की झलक मिलेगी।

दा नांग का सबसे बड़ा आकर्षण बा ना हिल्स का गोल्डन ब्रिज है, जिसे दो विशाल पत्थर के हाथ थामे हुए हैं। यह पुल सोशल मीडिया पर दुनिया भर में मशहूर है।

यहां माय खे बीच, ड्रैगन ब्रिज, मार्बल माउंटेन और लालटेनों से सजा होई एन प्राचीन नगर भी देखने को मिलेगा। हनोई में होआन कीम लेक, ओल्ड क्वार्टर, टेंपल ऑफ लिटरेचर और वन पिलर पगोडा का भ्रमण होगा।

इस सफर की सबसे यादगार रात यूनेस्को विश्व धरोहर हा लॉन्ग बे में बीतेगी। हजारों चूना-पत्थर की चट्टानों के बीच लक्ज़री क्रूज़ पर पर्यटक कयाकिंग, सनसेट पार्टी, सुबह ताई-ची और थियेन कन्ह सोन गुफा की सैर करेंगे।

वियतनामी व्यंजन बनाना भी सीख सकेंगे। पैकेज में चारों हवाई यात्राएं (दिल्ली-हो ची मिन्ह, हो ची मिन्ह-दा नांग, दा नांग-हनोई, हनोई-दिल्ली) शामिल हैं।

इसके साथ छह रात 4-स्टार होटल और एक रात क्रूज़ पर ठहरना होगा। प्रतिदिन भोजन, एसी कोच, प्रवेश शुल्क, गाइड, बीमा और कर भी शामिल हैं।थाईलैंडः जयपुर से सीधी उड़ान, रूपये 66 हजार से शुरूथाईलैंड पैकेज ‘एक्ज़ॉटिक थाईलैंड एक्स जयपुर’ 17 से 22 नवंबर 2026 तक चलेगा।

इसमें यात्रियों को दिल्ली जाने की जरूरत नहीं होगी। 17 नवंबर की रात जयपुर से एयर एशिया की सीधी उड़ान बैंकॉक के लिए रवाना होगी।

पटाया में पहली ही शाम दुनिया भर में मशहूर अल्काज़ार शो दिखाया जाएगा। अगले दिन स्पीड बोट से थाईलैंड की खाड़ी के नीले पानी को पार करते हुए कोरल आइलैंड की सैर होगी।

बैंकॉक में पर्यटक रिक्लाइनिंग बुद्धा और गोल्डन बुद्धा मंदिर देखेंगे। रात को चाओ फ्राया नदी पर जगमगाते क्रूज़ में डिनर होगा।

बच्चों और परिवारों के लिए सफारी वर्ल्ड और मरीन पार्क का पूरा दिन रखा गया है। आखिरी दिन खरीदारी के लिए खाली समय मिलेगा।

शाकाहारी और भारतीय भोजन पसंद करने वालों के लिए भी राहत है। तीनों समय का भोजन पैकेज में शामिल है, और ज्यादातर भोजन भारतीय रेस्टोरेंट में होगा।

बैंकॉक और पटाया में दो-दो रात 3/4-स्टार होटल में ठहरना होगा।

एसी बसें, प्रवेश शुल्क, गाइड, बीमा और कर भी शामिल हैं।एक नज़र मेंवियतनाम विद क्रूज़ यात्राः 20-27 अक्टूबर 2026 (7 रात/8 दिन), दिल्ली से किराया (प्रति व्यक्ति) ट्रिपल शेयरिंग रूपये 1,16,590, डबल रूपये 1,25,750, सिंगल रूपये 1,35,040 तथा 25 सीटें उपलब्ध होगी।

बुकिंग की अंतिम तिथिः 29 सितंबर 2026, एक्ज़ॉटिक थाईलैंड एक्स जयपुर, यात्रा 17-22 नवंबर 2026 (5 रात/6 दिन), जयपुर से सीधी उड़ान, किराया (प्रति व्यक्ति) डबल/ट्रिपल शेयरिंग रूपये 66,375, सिंगल रूपये 74,005 एवं बच्चे बेड सहित रूपये 63,320, बिना बेड रूपये 55,815, 2-4 वर्ष रूपये 36,600 तथा 25 सीटें तथा बुकिंग की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर 2026, जल्दी करें, सीटें सीमित है।

श्री सैनी ने बताया कि दोनों पैकेजों में सीटें सीमित हैं और बुकिंग ‘‘पहले आओ, पहले पाओ’’ के आधार पर होगी। यात्रियों का पासपोर्ट भारत लौटने की तिथि से कम से कम छह माह तक वैध होना जरूरी है।

बुकिंग www.irctctourism.com पर या आईआरसीटीसी क्षेत्रीय कार्यालय, जयपुर में की जा सकती है।

आईआरसीटीसी क्षेत्रीय कार्यालय, जयपुर, प्रथम तल, जीवन प्रकाश बिल्डिंग, नॉर्थ साइड (यूनियन बैंक के ऊपर), अंबेडकर सर्किल, भवानी सिंह रोड, जयपुर-302005, फोन नम्बर 0141-4020198, मोबाइल नम्बर 8595930997, 8595930985, 8595930996, 8595930998 तथा ई-मेल [email protected] पर सम्पर्क कर सकते है।