श्रीगंगानगर,  रेलवे द्वारा हनुमानगढ-श्रीगंगानगर-हनुमानगढ नई स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।
 गाडी संख्या 04703 हनुमानगढ-श्रीगंगानगर प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा हनुमानगढ से प्रतिदिन 04.15 बजे प्रस्थान कर 05.35 बजे श्रीगंगानगर पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 04704 श्रीगंगानगर-हनुमानगढ प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा श्रीगंगानगर से प्रतिदिन 14.40 बजे प्रस्थान कर 16.35 बजे हनुमानगढ पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में धोलीपाल, सादुलशहर व बनवाली स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
  उपरोक्त रेलसेवा के संचालन से गाडी संख्या 04705/04706 श्रीगंगानगर-जयपुर-श्रीगंगानगर स्पेशल रेलसेवा श्रीगंगानगर-हनुमानगढ-श्रीगंगानगर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाडी संख्या 04775 सादुलपुर-हनुमानगढ स्पेशल रेलसेवा 05 सितम्बर 2025 से सादुलपुर से 19.00 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 18.20 बजे रवाना होकर 23.10 बजे के स्थान पर 22.25 बजे हनुमानगढ पहुॅचेगी।

Source: