जयपुर। भारतीय रेलवे के उपक्रम इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) ने पर्यटकों को विदेश भ्रमण करवाने की योजना बनायीं है, जिसके अन्तर्गत आप नया साल थाईलैंड मे मनाने का अवसर पा सकते हैँ। बैंकाक एवं पट्टाया का टूर जिसकी अवधि 5 रात 6 दिन है, 28 दिसंबर को जयपुर से चलाया जा रहा है। इसका मूल्य डबल ऑक्यूपेंसी पर मात्र 57730 रुपये प्रति व्यक्ति रखा गया है। इस पैकेज में बैंकाक और पटाया स्थित प्रसिद्ध स्थानों की सैर करवाई जाएगी।
बैंकाक के तहत सफारी वर्ल्ड, मरीन पार्क, चाओफ्राय रिवर क्रूज राइड, टेम्पल एंड सिटी टूर ऑफ़ बैंकाक, पटाया के अन्तर्गत कोरल आइलैंड टूर एंड अलकाज़ार शो या टिफ़नी शो शामिल है। इसी प्रकार सुविधाओं के तहत जयपुर से आने-जाने का हवाई किराया, थ्री स्टार श्रेणी होटल्स में रुकने की व्यवस्था, रोज़ाना ब्रेकफास्टए लंच एवं डिनर (इंडियन रेस्टोरेंट्स में) ए/सी डिलैक्स बसों द्वारा मुख्य दर्शनीय स्थलों का भ्रमण एवं प्रवेश शुल्क, यात्रा बीमा तथा टूर गाइड आदि शामिल है।
आईआरसीटीसी के अपर महाप्रबंधक/पर्यटनए श्री योगेंद्र सिंह गुर्जर ने बताया कि थाईलैंड के इस टूर मै 35 व्यक्तियों को ले जाया जायेगा, ‘‘पहले आओ पहले पाओ’’ के आधार पे यात्री इस पैकेज की विस्तृत जानकारी व्हाट्सएप्प नंबर 8595930986, 9001094705 पर ले सकते है। उनके अनुसार टूर की ज़ो कीमत 57730 रूपये प्रति व्यक्ति रखी गई है, उसमे से 5 प्रतिशत टीसीएस टैक्स का रिफंड यात्री को अपने आईटीआर रिफण्ड भरते समय वापिस मिल जायेगा। पैकेज कि वस्तुतः कीमत 54845 रूपये प्रति व्यक्ति पड़ेगी। इस पैकेज की बुकिंग सुविधा आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctctourism.com पर उपलब्ध है। इसके अलावा आईआरसीटीसी क्षेत्रीय कार्यालय, 708, 7 वी मंजिल क्रिस्टल मॉल, बनीपार्क, कलेक्ट्रेट सर्किल के पास जयपुर, (राजस्थान) में आकर भी करवा सकते है।
National News
नया साल मनाइये थाईलैंड मे आई.आर.सी.टी.सी. लेकर आया थाईलैंड टूर पैकेज
Related stories
Walmart Deepens Engagement Across Andhra Pradesh’s MSME, Export and Farming Ecosystems
Amara Deepa, Director, Walmart Sourcing; Shri Neelapu Vijayanand Reddy, Director, APMSME; Dr. S. Senthil Vina…
Narayan Seva Sansthan Felicitates Udaipur Mayor Paras Singhvi
Udaipur : Narayan Seva Sansthan felicitated newly elected Udaipur Mayor Paras Singhvi following his victory i…
Beyond Kashmir and Terrorism: India’s Firm Message to Pakistan
— Lalit Gargg —The 81st session of the United Nations General Assembly once again witnessed the familiar ques…
Motorola announces #BigBillionMotoDeals as part of its “It’s the Time to Moto” campaign
Udaipur : Motorola, a global leader in mobile technology and India’s leading AI smartphone brand, is bringing…