उदयपुर : स्पाइन सर्जरी के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए पारस हेल्थ उदयपुर ने साउथ राजस्थान में पहली बार UBE (Unilateral Biportal Endoscopic) स्पाइन सर्जरी तकनीक की सफल शुरुआत की है। यह अत्याधुनिक अल्ट्रा मिनीमली इनवेसिव तकनीक मरीजों को कम दर्द, कम रक्तस्राव और तेजी से रिकवरी का लाभ प्रदान करती है। हाल ही में 75 वर्षीय चुन्नीलाल, जो लंबे समय से कमर दर्द, पैरों में सुन्नपन तथा चलने-फिरने में कठिनाई जैसी समस्याओं से जूझ रहे थे, ने पारस हेल्थ उदयपुर में उपचार कराया। अधिक आयु होने के कारण वे पारंपरिक ओपन स्पाइन सर्जरी को लेकर आशंकित थे। इसके बाद उन्होंने पारस हेल्थ उदयपुर के वरिष्ठ न्यूरो एवं स्पाइन सर्जन डॉ. अजीत सिंह से परामर्श लिया, जिन्होंने उन्हें UBE तकनीक के बारे में विस्तार से जानकारी दी। चुन्नीलाल की UBE तकनीक द्वारा सफल स्पाइन सर्जरी की गई। सर्जरी के अगले ही दिन उन्हें कमर और पैरों के दर्द में उल्लेखनीय राहत महसूस हुई तथा 24 घंटे के भीतर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
इस अवसर पर डॉ. अजीत सिंह, डायरेक्टर एवं विभागाध्यक्ष, न्यूरोसर्जरी, पारस हेल्थ उदयपुर ने कहा, "UBE स्पाइन सर्जरी स्पाइन उपचार के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण प्रगति है। इस तकनीक में मांसपेशियों को काटने की आवश्यकता नहीं होती और हड्डियों को भी न्यूनतम नुकसान पहुंचता है। छोटे-छोटे छिद्रों के माध्यम से कैमरा और विशेष उपकरणों की सहायता से नसों पर पड़ रहे दबाव को हटाया जाता है। इससे मरीज को कम दर्द, कम रक्तस्राव और तेजी से रिकवरी का लाभ मिलता है।" उन्होंने बताया कि UBE तकनीक के प्रमुख लाभों में अत्यंत छोटे चीरे, कम रक्तस्राव, मांसपेशियों एवं हड्डियों को न्यूनतम क्षति, संक्रमण का कम जोखिम, कम दर्द, शीघ्र रिकवरी तथा अस्पताल में कम समय तक भर्ती रहने की आवश्यकता शामिल है। अधिकांश मरीजों को 24 से 48 घंटे के भीतर डिस्चार्ज किया जा सकता है। डॉ. सिंह ने कहा कि पारस हेल्थ उदयपुर साउथ राजस्थान का पहला अस्पताल है जहां यह अत्याधुनिक UBE स्पाइन सर्जरी तकनीक उपलब्ध कराई जा रही है। इससे क्षेत्र के मरीजों को अब उन्नत स्पाइन उपचार के लिए महानगरों का रुख नहीं करना पड़ेगा और उन्हें विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही प्राप्त हो सकेंगी। पारस हेल्थ उदयपुर लगातार नवीनतम चिकित्सा तकनीकों को अपनाकर क्षेत्र के मरीजों को बेहतर, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
Paras Health News
पारस हेल्थ उदयपुर ने साउथ राजस्थान में पहली बार शुरू की UBE स्पाइन सर्जरी तकनीक
अल्ट्रा मिनीमली इनवेसिव तकनीक से 75 वर्षीय मरीज को मिला कमर दर्द और पैरों के सुन्नपन से राहत
Related stories
Need to Connect the New Generation with the Legacy of Haldighati and Dewair: Union Minister Shekhawat
Udaipur: Union Minister for Culture and Tourism Gajendra Singh Shekhawat said that the younger generation mus…
Panel Discussion on “Medical Tourism in Udaipur: Possibilities and Challenges” Held on World Tourism Day
Udaipur: On the occasion of World Tourism Day, the Tourism and Hotel Management Programme of Mohanlal Sukhadi…
Seeing the World Through the Camera: Photography Workshop Organised at Pacific College
Udaipur: A photography workshop was organised at Pacific College, Chitrakoot Nagar, on Saturday by Pacific Co…
BCI Yuva Investor Connect 2026 Held in Rajasthan, Attracts Registrations from 350 Startups
Udaipur: BCI Yuva Investor Connect 2026 was organised at IIM Udaipur with the objective of strengthening the…