श्रीगंगानगर : अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस यूनियन की बैठक नगर परिषद, श्रीगंगानगर स्थित सफाई कर्मचारी यूनियन कार्यालय में आयोजित की गई। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस यूनियन के वर्तमान अध्यक्ष उमेश वाल्मीकि के दो वर्ष का कार्यकाल दिनांक 03.09.2025 को समाप्त हो गया है। उमेश वाल्मीकि द्वारा सफाई कर्मचारियों के हित में किये जा रहे कार्यो को देखते हुए एवं सफाई कर्मचारियों व वाल्मीकि समाज में एकता बनाये रखने के लिये, विचार विमर्श उपरांत सर्वसम्मति से वर्तमान अध्यक्ष उमेश वाल्मीकि का कार्यकाल एक वर्ष (सितम्बर 2026 तक) के लिये और बढ़ा दिया गया। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय भी लिया गया कि आगामी अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस यूनियन के अध्यक्ष पद का कार्यकाल तीन वर्ष तक रहेगा।

वर्तमान अध्यक्ष उमेश वाल्मीकि के एक वर्ष का कार्यकाल बढ़ने पर नगर परिषद आयुक्त रविन्द्र सिंह यादव, पार्षद बंटी वाल्मीकि, पूर्व अध्यक्ष सेठी वाल्मीकि, जिलाध्यक्ष अनिल धारीवाल, महामंत्री दीपक चांवरिया, महासचिव समीर वाल्मीकि, आर्यन भारती, करण वाल्मीकि, राजीव भाटिया, संजय चांवरिया, सम्राट, प्रवीण भठेजा, सुनील भाटिया, दीपक अठवाल, साहिल चांवरिया, राजा, सिद्धार्थ जान्दू, रवि बेदी, विशाल डबगोर, विक्की लोट, सोमदत भाटिया, विनोद वाल्मीकि, विजय भाटिया आदि द्वारा बधाई एवं शुभकामनायें दी। अध्यक्ष उमेश वाल्मीकि ने अपने एक वर्ष का कार्यकाल बढ़ने पर सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं का धन्यवाद देते हुए कहा कि मैं सदैव सफाई कर्मचारी हित में कार्य करूंगा और सफाई कर्मचारियों के लिये सदैव कार्य करूंगा।

Source: