श्रीगंगानगर। श्रीगंगानगर-पदमपुर सड़क पर टोल संग्रहण अवधि बढ़ाई गई है। पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता श्री भीमसेन स्वामी ने बताया कि विभाग के मुख्य अभियंता (सड़क) के निर्देशानुसार कोविड-19 (प्रथम चरण) के दौरान टोल संग्रहण बाधित होने के कारण संवेदक को अंतरिम राहत प्रदान करते हुए टोल संग्रहण अवधि बढ़ाई गई है। इस अवधि में 28 सितम्बर 2025 से लेकर 4 मार्च 2026 तक विस्तार किया गया है। श्रीगंगानगर-पदमपुर सड़क पर 9ए और 18 बीबी स्थित दो टोल हैं।
Source: