श्रीगंगानगर। माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार जिले में आयोजित हो रहे ग्रामीण सेवा शिविरों में हाथो-हाथ आमजन की समस्याओं का समाधान हो रहा है। साथ ही उन्हें केन्द्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का मौके पर ही लाभ मिल रहा है। राहत मिलने पर लाभार्थियों द्वारा माननीय मुख्यमंत्री और राजस्थान सरकार का आभार जताया जा रहा है।
अनूपगढ़ पंचायत समिति की ग्राम पंचायत 4 एमएसआर में शुक्रवार को आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में कृषि विभाग द्वारा श्री जसदीप सिंह पुत्र सुखजीवन सिंह निवासी 26ए तथा नरेन्द्र कौर पत्नी रतनसिंह निवासी 5 एमएसआर को अटल भूजल योजना के अंतर्गत अनुदान पर खेत में सिंचाई डिग्गी निर्माण हेतु प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई। इसके माध्यम से डिग्गी का निर्माण कर सूक्ष्म सिंचाई एवं जल संरक्षण को बढ़ावा मिल सकेगा।
योजना का लाभ मिलने पर लाभार्थियों ने माननीय प्रधानमंत्री और माननीय मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए प्रसन्नता जताई। इस अवसर पर एसडीएम श्री सुरेश राव, बीडीओ श्री विनोद कुमार रेगर, श्री अशोक कुमार यादव, श्री सुभाष सहारण, श्री राम निवास, श्री आशीष कुमार मीणा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
Source: