’आज सूचना मिलना हुआ आसान, लेकिन सही सूचना का पता लगाना मुश्किल, राष्ट्रीय मीडिया महासम्मेलन में एक्शन प्लान हुआ तैयार’
श्रीगंगानगर। ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा आयोजित राष्ट्रीय मीडिया कॉन्फ्रेंस का विदाई सत्र के साथ कई सारे सन्देश दे गया। संस्था के अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय शांतिवन में 26 सितंबर से चल रहे महासम्मेलन के विदाई सत्र को हिमाचल प्रदेश के तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धरमानी ने संबोधित किया। उन्होंने पत्रकारों का आह्वान करते हुए कहा कि आज दुनिया के सामने बहुत सारी चुनौतियां हैं, उसका समाधान निकालने के लिए पत्रकारों की जरूरत है। उन्हें आगे आना होगा। मीडिया सूचना प्राप्त करने का एक जरिया है। जो आप बताते हैं, लोग उसे सच मानते हैं। प्रिंट से लेकर आज इलेक्ट्रॉनिक मीडिया डिजिटल मीडिया भी उपलब्ध है। आज जहां सूचना प्राप्त करना आसान हुई है, लेकिन सही सूचना पाना ज्यादा मुश्किल हो गया है। ब्रह्माकुमारीज़ अच्छे सामाजिक कार्य कर रहा है। साधारण व्यक्ति में बदलाव लाने से बड़ा योगदान क्या हो सकता है। लेकिन इसके लिए मुख्य धारा मीडिया में प्राइम टाइम कोई बड़ा कार्यक्रम नहीं दिखाया गया। देश की कई संस्थाएं ऐसे ही अच्छे कार्य कर रही हैं, लेकिन वे प्राइम टाइम से गायब हैं।
ब्रह्माकुमारीज़ के सेकेट्री जनरल मृत्युंजय भाई ने कहा कि मीडिया विंग को बधाई देता हूँ। ब्रेकिंग न्यूज़ देखकर लगता है कि तृतीय विश्व युद्ध कभी भी हो सकता है। दुनिया में ना एकता है, न शांति न विश्वास है। अभी प्रकृति भी मनुष्य की दुश्मन बन चुकी है। ऐसे में नई दुनिया बनाने वाले, विश्व मे सुख शांति स्थापित करने वाले परमपिता परमात्मा इस धरा पर अवतरित होकर नई शिक्षा दे रहे हैं। नई शिक्षा का आंदोलन चल रहा है। इस शिक्षा का सरलए सहज स्वाभाविक ज्ञान बताता है कि मैं कौन हूँ? कहाँ से आया हूँ? ये याद दिला रहे हैं। नई दिल्ली से आये पूर्व डायरेक्टर जनरल प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो भारत सरकार देवेंद्र सिंह मलिक ने कहा कि एक बेहतर दुनिया के लिए मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है। हम ऐसी दुनिया में रह रहे हैं, जहां विश्वास की बहुत कमी दिखाई देती है। केवल मीडिया में ही नहीं व्यक्तिगत संबंधों में भी यही स्थिति है। लेकिन ब्रह्माकुमारीज़ इस विषय पर काम कर रही है। जब तक आध्यात्मिक ज्ञान नहीं होगा, हम आगे नहीं आ पाएंगे। मैंने दो दिनों में मेडिटेशन की शक्ति को यहां महसूस किया। डॉ सन्तोष नायर निम्स जयपुर के एक्सक्यूटिव प्रेसिडेंट ने कहा कि मीडिया सबसे शक्तिशाली लेकिन खतरनाक साधन है।
मीडिया किसी को बना भी सकता है तो बिगाड़ भी सकता है। मीडिया को लक्ष्य लेकर चलना होगा। यदि आपको जीवन का उद्देश्य पता हो तो तो ध्यान लक्ष्य केंद्रित हो जाता है। जयपुर दूरदर्शन के डिप्टी डायरेक्टर मुरारी गुप्ता ने कहा कि हमारी सनातन संस्कृति में जो सकारात्मकता और मूल्य हैं, वही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। हमें बहुत ज्यादा निराश होने की जरूरत नहीं है। मीडिया विंग की उपाध्यक्ष बीके सरला दीदी ने पांच बिंदु वाले एक्शन प्लान सबके सामने रखते हुए कहा कि दुनिया की हालत बहुत बिगड़ चुकी है। इसलिए आप सबको यहां बुलाकर इसको बदलने के लिए मिलकर हमने एक्शन प्लान बनाया है। पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम जब यहां आए तो दादी प्रकाशमणि जी से पूछा कि भारत ने कभी किसी को दुख नहीं दिया, क्यों? दादी जी ने कहा कि सौभाग्यशाली हैं जो भारत में जन्म लिया है। हम विश्व गुरु बनने जा रहे हैं। भगवान आप जैसी विभूतियों को बुलाकर नई दुनिया की स्थापना कर रहे हैं। दादी ने कहा भारत माता कहते हैं और मां किसी को दुख नहीं देती। बीबीसी के पूर्व पत्रकार और पूर्व सूचना आयुक्त राजस्थान नारायण बरेठ ने कहा कि दुनिया की सारी इंसाफ की अदालत के ऊपर भी एक अदालत है, आपकी अंतरात्मा की आवाज़। मरी हुई आत्मा का मीडिया समाज का भला नहीं कर सकता। हम सच बताना बन्द कर चुके हैं। मीडिया खौफ का कारोबार चला रहा है। देवेंद्र मलिक व मधुकर द्विवेदी ने राष्ट्रीय पत्रकारिता महासम्मेलन में तय एक्शन प्लान का समर्थन किया। आगरा से आये अमरचंद भाई ने आभार प्रकट करते हुए कहा कि आप यहां आए हैं, तो ज्ञान को जरूर समझें। आत्मा-परमात्मा के ज्ञान के बिना न आत्मा पवित्र होती ना साफ होती है। जब तक परमात्मा की याद नहीं होगी तो मन साफ नहीं होगा। मीडिया विंग के कोऑर्डिनेटर बीके प्रहलाद ने विदाई सत्र में सभी मेहमानों का अपने उदबोधन से स्वागत किया। रीजनल डायरेक्टर ग्लोबल पीस इनिशिएटिव यूएसए बीके डॉ बिन्नी सरीन दीदी ने राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास कराया। मीडिया विंग की राष्ट्रीय संयोजक बीके चंदा ने संचालन किया। मीडिया विंग के राष्ट्रीय संयोजक बीके शांतनु ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह व परमात्म सौगात भेंट की।गात भेंट की।
Shri Ganga NagarNews
’दुनिया में ना एकता है, न शांति न विश्वास है, प्रकृति भी मनुष्य की दुश्मन बन चुकी हैः मृत्युंजय भाई’
Related stories
NCC Students Receive Message of a Drug-Free Life and National Service
Sri Ganganagar: An awareness programme on drug de-addiction and national service was organised for NCC studen…
African Energy Week (AEW) 2026 to Spotlight Venezuela’s New Investment Framework as Global Capital Returns
CAPE TOWN -- Venezuela’s energy sector is entering a period of significant commercial change, with a rewo…
CA Dr. Ramavatar Kila to Receive ‘Meadows Lifetime Achievement Award
New Delhi. CA (Dr.) Ramavatar Kila, Chairman of the Perfect Group and President of the Rajasthan Foundation (…
Renowned architect Pramod Jain Bags Prestigious Architecture Excellence Recognition Award
New Delhi/Chandigarh/Jaipur: Renowned Jaipur-based architect Pramod Jain has been honored with the prestigiou…