श्रीगंगानगर। केन्द्र व राजस्थान की किसान हितैषी सरकार ने गाजर उत्पादक किसानों को गाजर मंडी साधुवाली की बड़ी सौगात दी गई है। इस क्षेत्र में काफी लम्बे समय से गाजर मंडी की मांग की जाती रही लेकिन वर्तमान राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने इस सपने को साकार कर गाजर उत्पादक किसानों को बड़ी राहत प्रदान की है। सादुलशहर विधायक श्री गुरवीर सिंह बराड़ ने बताया कि 30 सितम्बर 2025 को सायं 4 बजे गाजर मंडी साधुवाली में भूमि पूजन का कार्यक्रम आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि हमारी सरकार ने किसानों द्वारा लम्बे समय से की जा रही मांग को पूरा किया है, जो यह बताता है कि सरकार किसानों के कल्याण के लिये है।

Source: