श्रीगंगानगर। अन्तर्राष्ट्रीय वरिष्ठजन दिवस-2025 पर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने विधानसभा श्रीकरणपुर में शतायु मतदाताओं का शॉल ओढ़ाकर, फुट किट, प्रमाण पत्र एवं पौधा भेंट कर सम्मान किया।
इस अवसर पर गांव 48 एफ निवासी 102 वर्षीय लक्ष्मण सिंह पुत्र श्री अमीर सिंह और वार्ड नम्बर 1 श्रीकरणपुर निवासी 101 वर्षीय श्रीमती गुरनाम कौर को सम्मानित किया गया। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर द्वारा शतायु मतदाताओं से बातचीत करते हुए देश की निर्वाचन प्रक्रिया में वरिष्ठजन के निरंतर योगदान पर कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि आप जैसे उत्तयदायी ज्येष्ठ मतदाताओं के कारण ही हम लोकतंत्र के रूप में दुनिया में फल-फूल रहे हैं और आगे बढ़ रहे है।
उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को सुदृढ़ करने और निर्वाचनों को सही मायनों में स्वतंत्र, समावेशी, सुगम और सहभागी बनाने के लिए हमारे निरंतर प्रगतिशील तंत्र के भी आप वरिष्ठजन साक्षी हैं। आप वरिष्ठजन ने बीते समय में विभिन्न चुनावों के दौरान अपना मतदान कर एक वोट के मूल्य का वास्तविक अर्थ सिद्ध किया है। उन्होंने राष्ट्र के प्रति लोकतांत्रिक कर्तव्य को पूरा करने के लिए वरिष्ठजन की शक्ति, सामर्थ्य और दृढ़ निश्चय का अभिनंदन भी किया।
उक्त शतायु मतदाताओं ने बातचीत के दौरान अपने अनुभव सांझा किए। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा उक्त शतायु मतदाताओं से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी लेकर कुशलक्षेम जानी गई। श्री लक्ष्मण सिंह ने प्रतिदिन सुबह जल्दी उठना, अपने खेत पैदल चलकर जाना, देशी भोजन करना एवं संयमित दिनचर्या को अपने शतायु एवं उत्तम स्वास्थ्य का कारण बताया। उक्त वरिष्ठ मतदाताओं ने बताया वे 7 दशकों से मतदान कर रहे है। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर (सतर्कता) श्रीगंगानगर श्रीमती रीना, उपखण्ड अधिकारी श्रीकरणपुर श्री श्योराम एवं निर्वाचन शाखा कर्मचारी मौजूद रहे।
इसी क्रम में जिले की विभिन्न विधानसभाओं में कार्यक्रम आयोजित कर शतायु मतदाताओं का सम्मान किया गया। श्रीगंगानगर शहरी क्षेत्र के भाग संख्या 72 में साहिब दत्ताराम, भाग संख्या 18 में पुसी देवी, भाग संख्या 17 में शेरसिंह, भाग संख्या 19 में देवकी को जिला स्तरीय स्वीप समन्वयक श्री रमन कुमार असीजा एवं संबंधित बीएलओ अंजू अरोड़ा, मुकेश कुमार, अरूण सोनी व मनीष द्वारा मतदाताओं के घर जाकर उनको सम्मानित किया।
Shri Ganga NagarNews
अन्तर्राष्ट्रीय वरिष्ठजन दिवस पर किया शतायु मतदाताओं का जिला निर्वाचन अधिकारी ने सम्मान
Related stories
NCC Students Receive Message of a Drug-Free Life and National Service
Sri Ganganagar: An awareness programme on drug de-addiction and national service was organised for NCC studen…
African Energy Week (AEW) 2026 to Spotlight Venezuela’s New Investment Framework as Global Capital Returns
CAPE TOWN -- Venezuela’s energy sector is entering a period of significant commercial change, with a rewo…
CA Dr. Ramavatar Kila to Receive ‘Meadows Lifetime Achievement Award
New Delhi. CA (Dr.) Ramavatar Kila, Chairman of the Perfect Group and President of the Rajasthan Foundation (…
Renowned architect Pramod Jain Bags Prestigious Architecture Excellence Recognition Award
New Delhi/Chandigarh/Jaipur: Renowned Jaipur-based architect Pramod Jain has been honored with the prestigiou…