श्रीगंगानगर। अखिल भारतीय स्तर पर 01 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक के लिए स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम देश भर में आयोजित किया जा रहा है। रेलवे स्टेशन श्रीगंगानगर पर भी स्वच्छता पखवाड़े का आगाज करते हुए गुरूवार को कार्यक्रम श्रृंखला में रेलवे स्टेशन श्रीगंगानगर पर रेलवे कर्मचारियों द्वारा श्रमदान किया गया। रेलवे स्टेशन एवं अपने सभी कार्यक्रमों में कर्मचारियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। स्वच्छता के लिए सहयोग के स्वरूप को देखकर लग रहा था कि पूर्ण स्वच्छ भारत का सपना शीघ्र ही साकार होगा।
कार्यक्रम में स्टेशन अधीक्षक श्री नागेंद्र प्रताप सिंह, सुविधा प्रबंधक कपिल भंबरी, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक मुकेश कुमार मीना, मुख्य पार्सल पर्यवेक्षक सुशील कुमार, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक वेदप्रकाश शर्मा, बुकिंग स्टाफ, चेकिंग स्टाफ, परिचालन स्टाफ, सफाई कर्मियों एवं उपस्थित यात्रियों ने बढ चढ़कर भाग लिया।
Source: