श्रीगंगानगर: ’नई जिन्दगी नशा मुक्ति एवं पुनर्वास संस्थान’ में ’नशे का रावण’ की थीम पर उत्साह, नशा मुक्ति और सामाजिक संदेश के साथ दशहरा मनाया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक श्री विरेन्द्रपाल सिंह द्वारा नई जिन्दगी संस्थान का अवलोकन कर संस्थान में नशा छोड रहे सदस्यों के रूबरू होकर उनकी मनोस्थिति जानी व संस्थान द्वारा संचालित गतिविधियों की जानकारी ली गई। उन्होंने संस्थान में नशा छोड रहे सदस्यों द्वारा तैयार किए गए ’नशे के रावण’ का दहन कर युवाओं को ’नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित’ किया। इस अवसर पर श्री विरेंद्रपाल सिंह द्वारा संस्थान के जागरूकता पोस्टर का भी विमोचन किया गया।
Source: