श्रीगंगानगर। असंगठित क्षेत्रों में कार्यरत महिलाओं की सुरक्षा और शिकायतों के निवारण हेतु एवं जिले के महिला सुरक्षा व सलाह केन्द्रों के चयन के लिए बुधवार को जिला कलक्टर डॉ. मंजू की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। इस दौरान महिला सुरक्षा व सलाह केन्द्रों के संचालन के संबंध में विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में जिला कलक्टर ने कहा कि उक्त केन्द्रों के माध्यम से असंगठित क्षेत्रों में कार्यरत महिलाओं की सुरक्षा और शिकायतों के निवारण हेतु प्रभावी कार्रवाई की जाए। नियमानुसार कार्रवाई करते हुए महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। इस अवसर पर महिला अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक श्री विजय कुमार द्वारा महिला सुरक्षा व सलाह केन्द्रों के संचालन हेतु प्राप्त आवेदनों से अवगत करवाया गया।
बैठक में जिला परिषद सीईओ श्री गिरधर, एएसपी श्री रामेश्वर लाल, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक श्री विरेंद्रपाल सिंह, जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र के महाप्रबंधक श्री हरीश मित्तल, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी श्री गिरजेशकांत शर्मा, डिप्टी सीएमएचओ डॉ. इन्दरसिंह उप्पल, श्री मनोज शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे। 

Source: