ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित 197 शिविरों में हजारों परिवारों को घर बैठे मिला लाभ
3316 परिवारों को स्वामित्व पट्टे मिले, 99 सहमति बंटवारा
2059 किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ
श्रीगंगानगर। राजस्थान के माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की मंशा के अनुसार ग्रामीणों की समस्याओं का निदान गांव में ही हो, इस बात को लेकर सरकार द्वारा ग्रामीण सेवा शिविर 2025 प्रारम्भ किये गये। इसी के फलस्वरूप श्रीगंगानगर जिले में 17 सितम्बर 2025 से प्रारम्भ होने के बाद अब तक आयोजित 197 शिविरों में हजारों परिवारों को घर बैठे लाभ मिला है, साथ ही ग्रामीणों की समस्याओं का निदान भी हुआ। इससे जहां एक ओर माननीय मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार की सुशासन की संकल्पना साकार हो रही है, वहीं हर घर खुशहाली भी आ रही है।
श्रीगंगानगर जिले में आयोजित शिविरों में राजस्व विभाग द्वारा 85 नामांतकरण, 755 शुद्धि निस्तारण, 18 खातेदारी, 388 लम्बित फार्मर रजिस्ट्री, 99 सहमति बंटवारा, 2297 मूलनिवास, 4040 जाति प्रमाण पत्र, किसान गिरदावरी एप डाउनलोड करवाना एवं गिरदावरी के लिये 6730 किसानों को प्रेरित किया गया व 62 कुर्रेजात रिपोर्ट तैयार कर लाभ दिया गया। ग्रामीण एवं पंचायती राज विभाग द्वारा 3316 परिवारों को प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के तहत पट्टे दिये गये। 90 सामुदायिक शौचालय स्वीकृत, 216 को विश्वकर्मा पेंशन योजना का लाभ दिया गया।
ग्रामीण सेवा शिविरों में 350 त्रुटिपूर्ण मीटर सुधार, विद्युत सप्लाई से संबंधित 432 का निस्तारण, 8 ट्रांसफार्मर बदले, वहीं पर 308 स्थानों पर ढ़ीले तारों को ठीक किया गया। मातृ वंदना योजना में 529 महिलाओं का पंजीकरण तथा 2461 महिलाओं की पोषण ट्रेकर के लिये ई-केवाईसी की गई। 1073 का टीकाकरण, 12934 टीबी रोग स्क्रीनिंग, 204 को पोषण किट वितरित, 1235 महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच तथा 7403 महिलाओं की ब्रेस्ट सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग की गई।
शिविरों में 4582 पशुपालकों के पशुओं का मुख्यमंत्री मंगलापशु बीमा योजना का लाभ दिया, वहीं पर 15698 पशुओं का टीकाकरण किया गया। शिविरों में 11892 किसानों को मिनी बीज किट वितरित की गई। 2059 किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ दिया गया। 533 परिवारों को एनएफएसए के तहत निस्तारण, 9737 की ई-केवाईसी, 5037 की आधार सीडिंग तथा 10462 परिवारों की एलपीजी आईडी मेप की गई।
शिविरों में 86 नागरिकों को अटल पेंशन स्वीकृत, 261 नागरिकों को प्रधानमंत्री जनधन योजना का लाभ, जनधन योजना में पुनः सत्यापित बैंक खाते 2112 एवं 482 को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना तथा 527 को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का लाभ दिया गया। शिविरों में 1146 परिवारों का पालनहार योजना में सत्यापन किया गया। कामगारों को 155 टूलकिट वितरित किये गये, वहीं पर वन विभाग द्वारा 60593 पौधे लगाये गये।
Shri Ganga NagarNews
ग्रामीण सेवा शिविर 2025
मुख्यमंत्री की मंशा से मिल रही समस्याओं से राहत, आई हर घर खुशहाली
Related stories
NCC Students Receive Message of a Drug-Free Life and National Service
Sri Ganganagar: An awareness programme on drug de-addiction and national service was organised for NCC studen…
African Energy Week (AEW) 2026 to Spotlight Venezuela’s New Investment Framework as Global Capital Returns
CAPE TOWN -- Venezuela’s energy sector is entering a period of significant commercial change, with a rewo…
CA Dr. Ramavatar Kila to Receive ‘Meadows Lifetime Achievement Award
New Delhi. CA (Dr.) Ramavatar Kila, Chairman of the Perfect Group and President of the Rajasthan Foundation (…
Renowned architect Pramod Jain Bags Prestigious Architecture Excellence Recognition Award
New Delhi/Chandigarh/Jaipur: Renowned Jaipur-based architect Pramod Jain has been honored with the prestigiou…