श्री धर्मसंघ संस्कृत महाविद्यालय का विद्यार्थी है आशुतोष पांडेय
श्रीगंगानगर। केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित ऑनलाइन भारतीय ज्ञान विज्ञान परम्परा प्रतियोगिता में श्रीगंगानगर में तीनपुली के निकट स्थित श्रीधर्मसंघ संस्कृत महाविद्यालय के विद्यार्थी आशुतोष पांडेय ने राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त कर के महाविद्यालय को गौरवान्वित किया है।
       इस उपलक्ष्य में बुधवार को जयपुर में आयोजित विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस कार्यक्रम में कुलपति श्री श्रीनिवास वरखेड़ी द्वारा विद्यार्थी आशुतोष पांडेय को पुरस्कार स्वरूप 5 हज़ार रुपए का चेक व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समस्त विद्यालय परिवार को इस उपलब्धि पर गर्व है।
विद्यालय के प्रबंधक ब्रह्मचारी कल्याणस्वरूप जी महाराज ने बताया कि विद्यालय द्वारा समय समय पर विद्यार्थियों के ज्ञान वर्धन हेतु इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में भाग लेने हेतु प्रेरित किया जाता हैए जिससे विद्यार्थियों में संस्कार के साथ ज्ञान का विकास होता रहे।

Source: