श्रीयादे माटी कला बोर्ड का आह्वान, मिटटी के बर्तन व खिलौनों का दें उपहार
श्रीगंगानगर । प्रदेश में माटी कला कामगारों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में श्रीयादे माटी कला बोर्ड, राजस्थान सरकार आगामी दिनों में अनेक महत्वपूर्ण प्रस्तावों को क्रियान्वित करेगा। इसका उदेश्य माटी कामगारों को केवल सीजनल नहीं बल्कि वर्ष पर्यंत रोजगार मिले व उनकी आय दोगुनी हो ताकि उनके बच्चे उच्च शिक्षा प्राप्त कर स्वाबलंबी बन सकें। इसके लिए बोर्ड मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की मंशानुसार माटी कामगारों को उचित प्रशिक्षण देकर अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक चाक व मिटटी गूंथने की मशीने उपलब्ध करवा रहा है। यह बात बोर्ड के अध्यक्ष श्री प्रहलाद राय टाक ने आज अपने आवास पर आयोजित दीपावली स्नेह में मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए कही। उन्होंने कहा कि इस दिशा में पहल करते हुए मिटटी से बने उत्पादों के निर्माण में राजिविका के माध्यम से महिलाओं को रोजगार उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके लिए बोर्ड राजीविका के आयुक्त से चर्चा हुई है, जिसका प्रस्ताव बनाकर भेजा जाएगा। साथ ही मिटटी के उत्पादों को खादी भंडार पर बिक्री के लिए मुहैया करवाने के प्रयास किए जा रहे है। उन्होंने रेलवे स्टेशनों पर मिटटी के कुल्हड़ में चाय बेचने की पहल पर रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि इसी तर्ज पर प्रदेश के समस्त बस स्टेंड्स पर भी कूलड़ के इस्तेमाल को लेकर परिवहन मंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा से आग्रह किया गया है।
सार्वजनिक स्थलों पर मिटटी उत्पादों की बिक्री बढाने हेतु श्री प्रहलाद राय टाक ने दीपावली के मद्देनजर माटी कलाकारों को सार्वजनिक स्थलों पर मिटटी के उत्पाद बेचने में सहयोग का आह्वान करते हुए जिला कलेक्टर्स व पुलिस अधीक्षकों को पत्र भेजा है। उन्होंने पत्र में आह्वान किया है कि दीपावली के दौरान माटी के उत्पाद बेचने वालों को सावर्जनिक स्थलों पर उत्पाद बेचने के दौरान स्थानीय प्रशासन द्वारा सहयोग प्रदान किया जाए।
माटी कला बोर्ड आयोजित करेगा माटी का लाल पुरस्कार समारोह
राजस्थान की उत्कृष्ट संस्कृति को माटी कला के द्वारा पूरे भारत व विश्व में ख्याति दिलाने के लिए माटी कलाकारों की पहचान कर उन्हें प्रोत्साहन देने के लिए श्रीयादे माटी कला बोर्ड, राजस्थान पहली बार ‘‘माटी का लाल’’ राज्य स्तर पर पुरस्कार समारोह आयोजित करेगा। इसके लिए प्रत्येक जिले से दो श्रेष्ठ लोगों का चयन कर उनमें से राज्य स्तर पर प्रथम, दितीय व तृतीय एवं सात सांत्वना पुरस्कार दिए जाएंगे। इसके लिए प्रविष्ठियां नवंबर-2025 में आमंत्रित की जाएंगी, जिनमें से चयनित को दिसंबर माह में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
ट्रेनर्स के एक और बैच का होगा प्रशिक्षण
राजस्थान सरकार की बजट घोषणा-2025-26 में इलेक्ट्रिक चाक व मिटटी गूंथने की मशीनों के लिए चयनित मिटटी कामगारों की दक्षता वृद्धि के लिए श्री यादे माटी कला बोर्ड ट्रेनर्स को भी उचित प्रशिक्षण प्रदान कर रहा है। इसी कड़ी में 25 ट्रेनर्स के एक और वैच को दीपावली के बाद उतरप्रदेश के खुर्जा में सात दिवसीय प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा। बोर्ड अध्यक्ष श्री प्रहलाद राय टाक ने प्रेस वार्ता में बताया कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की बजट घोषणा 2025-26 की क्रियान्विति में इस साल प्रदेश के 21 जिलों में चयनित 1000 से अधिक कामगारों को प्रशिक्षण उपरांत मिटटी गूंथने की मशीन व इलेक्ट्रिक चाक का वितरण किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि दिसंबर-2025 तक 2000 मशीनों के वितरण लक्ष्य को पूरा कर लिया जाएगा। इसके लिए शेष जिलों में चयन, प्रशिक्षण एवं वितरण कार्यक्रम जारी है। इस अवसर पर श्रीचंद चौधरी, शिवप्रकाश तेहरपुरिया व हनुमान भार्गव उपस्थित रहे।
Shri Ganga NagarNews
दीपावली पर मिट्टी के दीप जलाएं मिलकर खुशियां मनाएं : टाक
Related stories
NCC Students Receive Message of a Drug-Free Life and National Service
Sri Ganganagar: An awareness programme on drug de-addiction and national service was organised for NCC studen…
African Energy Week (AEW) 2026 to Spotlight Venezuela’s New Investment Framework as Global Capital Returns
CAPE TOWN -- Venezuela’s energy sector is entering a period of significant commercial change, with a rewo…
CA Dr. Ramavatar Kila to Receive ‘Meadows Lifetime Achievement Award
New Delhi. CA (Dr.) Ramavatar Kila, Chairman of the Perfect Group and President of the Rajasthan Foundation (…
Renowned architect Pramod Jain Bags Prestigious Architecture Excellence Recognition Award
New Delhi/Chandigarh/Jaipur: Renowned Jaipur-based architect Pramod Jain has been honored with the prestigiou…