वार्ड नंबर 8 के निवर्तमान पार्षद बंटी वाल्मीकि ने उत्कृष्ठ कार्य करने पर वार्ड के कर्मचारियों को दीपावली के पर्व के उपलक्ष में उपहार स्वरूप कपड़े और शूज दिए और सभी कर्मचारियों को बढ़िया काम करने पर धन्यवाद प्रकट किया इस मौक़े पर निवर्तमान पार्षद बंटी वाल्मीकि ने कहा की हम सब को मिलकर सफाई सेनिको को प्रोत्साहित करना चाहिए और उनका हौसला बढ़ाना चाहिए क्योंकि सफाई सैनिको की मेहनत से ही शहर में और वार्ड में बेहतरीन साफ सफाई है और सफाई सेनिको के कारण हम बीमारियों से बचे हुए है बंटी वाल्मीकि ने कहा की ये वो निडर सफाई सैनिक है जो कोरोना काल के समय में भी बिना भय के निडरता के साथ साफ सफाई कर रहे थे हमें हमेशा इनका सम्मान करना चाहिए इस अवसर पर सफाई निरिक्षक रवि पिवाल,वाल्मीकि सेवा समिति के अध्यक्ष रामनिवास पिवाल,समाजसेवी मंजू देवी सारवाण,दीपक, अरुण, बोबी, राजू,,हेतू, राजेश,सोनू,सूरज, प्रमोद, खेराती,सूरज, रानी,संतोष, मुस्कान, रजनीबाला आदि मौजूद थे

Source: