अच्छे कार्य करने वाले कार्मिकों को दिए प्रशस्ति पत्र
श्रीगंगानगर। जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने कहा कि डीसीएस गिरदावरी एवं फार्मर रजिस्ट्री का कार्य जिले में सन्तोषजनक हुआ है। लेकिन अभी ओर मेहनत की आवश्यकता हैं।
जिला कलक्टर ने सोमवार को कलैक्ट्रेट सभाहॉल में डीसीएस गिरदावरी एवं फार्मर रजिस्ट्री के कार्य में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र देने के लिए आयोजित कार्यक्रम में यह बात कही। उन्होंने कहा कि डिजिटल गिरदावरी व फार्मर रजिस्ट्री के कार्य के शत-प्रतिशत से अधिक तक ले जाना हैं। इस कार्य में लगे अधिकारी व कर्मचारियों को  अपने लक्ष्यों तक ही नहीं रहना है। आयोजित कार्यक्रम में 6 राजस्व विभाग के अधिकारियों, 7 भू-अभिलेख निरीक्षकों व 16 पटवारियों को अच्छा कार्य करने पर प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
उल्लेखनीय है कि जिला कलक्टर डॉ. मंजू की नियमित मॉनिटर्निंग व व्यक्तिगत रूचि लेकर इस कार्य को करने के लिए लगातार कार्मिकों से समन्वय बनाए रखा व समय-समय पर निर्देशित किया गया, उसी का परिणाम है कि आज गंगानगर जिला राज्य में फार्मर रजिस्ट्री में द्धितीय स्थान रखता है, इसी प्रकार डीसीएस गिरदावरी में लक्ष्यों को शत-प्रतिशत प्राप्त किया हैं। इस अवसर पर एडीएम सर्तकता श्रीमती रीना, एसडीएम गंगानगर श्री नयन गौतम और एसडीएम रायसिंहनगर श्री सुभाष कुमार सहित अन्य अधिकारी व कार्मिक उपस्थित रहे। 

Source: