श्रीगंगानगर। राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की मंशा के अनुसार ग्रामीणों की समस्याओं का निदान गांव में ही हो, इस बात को लेकर सरकार द्वारा ग्रामीण सेवा शिविर 2025 प्रारम्भ किये गये हैं।
जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने बताया कि जिले के विभिन्न उपखण्ड क्षेत्रों की विभिन्न ग्राम पंचायतों में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किये जा रहे हैं, जिसमें 16 विभिन्न विभागों के अधिकारी मौके पर रहकर आमजन की समस्याओं का निदान करेंगे। जिला कलक्टर ने समस्त उपखण्ड अधिकारियों को निर्देशित किया है कि ग्रामीण सेवा शिविर को गंभीरतापूर्वक लेकर अधिकतम समस्याओं का मौके पर ही निष्पादन किया जाये।
30 अक्टूबर को इन गांवों में लगेंगे ग्रामीण सेवा शिविर
उपखण्ड गंगानगर में 30 अक्टूबर को गांव 9 एमएल एवं 8 एचएच में, उपखण्ड रायसिंहनगर में गांव समेजा एवं 22 पीटीडी-बी में, उपखण्ड पदमपुर के गांव 14 एफएफ एवं संगराना में, उपखण्ड सूरतगढ़ क्षेत्र के गांव संगर एवं गुरूसरमोडिया, उपखण्ड अनूपगढ़ के गांव 13 एमडी एवं 9 एमडी में शिविर आयोजित किए जाएंगे।
उपखण्ड गंगानगर में 31 अक्टूबर को नेतेवाला एवं महियावाली में, उपखण्ड रायसिंहनगर में गांव मोहकमवाला एवं 6/8 एलपीएम में, उपखण्ड पदमपुर के गांव थांदेवाला एवं 71 आरबी में, उपखण्ड सूरतगढ़ क्षेत्र के गांव बीरमाना एवं रायावाली में शिविर आयोजित किए जाएंगे।
Shri Ganga NagarNews
ग्रामीण सेवा शिविर 2025
30 एवं 31 अक्टूबर को जिले के विभिन्न गांवों में आयोजित होंगे ग्रामीण सेवा शिविर
Related stories
NCC Students Receive Message of a Drug-Free Life and National Service
Sri Ganganagar: An awareness programme on drug de-addiction and national service was organised for NCC studen…
African Energy Week (AEW) 2026 to Spotlight Venezuela’s New Investment Framework as Global Capital Returns
CAPE TOWN -- Venezuela’s energy sector is entering a period of significant commercial change, with a rewo…
CA Dr. Ramavatar Kila to Receive ‘Meadows Lifetime Achievement Award
New Delhi. CA (Dr.) Ramavatar Kila, Chairman of the Perfect Group and President of the Rajasthan Foundation (…
Renowned architect Pramod Jain Bags Prestigious Architecture Excellence Recognition Award
New Delhi/Chandigarh/Jaipur: Renowned Jaipur-based architect Pramod Jain has been honored with the prestigiou…