बकाया आबियाना जमा नहीं करवाने वाले होंगे सिंचाई सुविधा से वंचित
श्रीगंगानगर। जल संसाधन वृत्त श्रीगंगानगर के अधीक्षण अभियंता के आदेशानुसार जल उपयोक्ता संगम अध्यक्षों व पटवारियों द्वारा बकाया आबियाना वसूली के लिए अभियान 3 से 13 नवम्बर 2025 तक चलाया जायेगा। बकाया आबियाना जमा नहीं करवाने वालों को जल संसाधन विभाग द्वारा सिंचाई सुविधा से वंचित किया जायेगा।
जल संसाधन दक्षिण खंड के अधिशासी अभियंता श्री नरेश मीणा ने बताया कि जिन काश्तकारों का आबियाना (सिंचाई शुल्क) बकाया है, वे संबंधित जल उपयोक्ता संगम अध्यक्ष या पटवारी को आबियाना जमा करवाकर रसीद प्राप्त कर लेवें। अन्यथा जिन काश्तकारों का दो या दो से अधिक आबियाना बकाया है और अगर वह जमा नहीं करवाया जाता है तो उनकी भूमि को राजस्थान सिंचाई अधिनियम 1955 के नियम 10 (ई) तहत अधीक्षण अभियंता जल संसाधन वृत्त श्रीगंगानगर की पूर्व अनुमति के अनुसार सिंचाई सुविधा से वंचित कर दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि जल उपयोक्ता संगम मुख्यालय पर सिंचाई कर वसूली हेतु शिविर 3 नवम्बर 2025 से आरम्भ होंगे। इसके तहत 3 नवम्बर को दक्षिण उपखण्ड गंगानगर के महाराजका, चक महाराजका, कालूवाला, 3 नवम्बर को पदमपुर के 4 बीबी, रत्तेवाला, 12 बीबी, रायसिंहनगर द्वितीय के बानियावाली, महियावाली प्रथम और महियावाली द्वितीय में शिविर आयोजित होगा। इसी प्रकार 4 नवम्बर को दक्षिण उपखण्ड गंगानगर के साहूवाला, 7 ई छोटी, अक्कावाली, पदमपुर के सीसी हैड, चानणा, 17 बीबी, रायसिंहनगर द्वितीय के बख्तावाली, नेतेवाला, सहारणावाला में शिविर आयोजित होगा।
इसी तरह 6 नवम्बर को दक्षिण उपखण्ड गंगानगर के सिहागावाली, लाधूवाला, गणेशगढ प्रथम, पदमपुर के डेलवां, 7 डीडी, पदमपुर, रायसिंहनगर द्वितीय के धालेवाला, 7 एलएल, 2 एच छोटी में शिविर लगाया जाएगा। 7 नवम्बर को दक्षिण उपखण्ड गंगानगर के गणेशगढ द्वितीय, नाथावाली, मनफूलसिंहवाला, पदमपुर के 4 जेजे, 29 बीबी, रायसिंहनगर द्वितीय के चूनावढ, डबवाली, ततारसर में शिविर लगाया जाएगा। 10 नवम्बर को दक्षिण उपखण्ड गंगानगर के मांझूवास, डिस्ट्री 5, जोडकिया, पदमपुर के 5 बीबी-ए, 5 केके, रायसिंहनगर द्वितीय के घुद्धूवाला, 4 एनएन, सागरवाला में शिविर लगाया जाएगा।
11 नवम्बर को दक्षिण उपखण्ड गंगानगर के बींझबायला प्रथम और द्वितीय, लालेवाला, पदमपुर के फरसेवाला, सुलेमानकी प्रथम, रायसिंहनगर द्वितीय के 8 एनएन, श्रीनगर, 15 जेड में शिविर आयोजित होगा। 12 नवम्बर को दक्षिण उपखण्ड गंगानगर के रिडमलसर प्रथम, रतनपुरा, पदमपुर के सुलेमानकी द्वितीय, घमूडवाली, 29 एमएल, रायसिंहनगर द्वितीय के 4 जेड, 11 जेड, श्रीगंगनगर में शिविर लगाया जाएगा। 13 नवम्बर को दक्षिण उपखण्ड गंगानगर के सज्जासर, रिडमलसर द्वितीय, निरवाणा, पदमपुर के गजसिंहपुर, रायसिंहनग द्वितीय के 4 सी छोटी और साहिबसिंहवाला में शिविर आयोजित होगा।
Shri Ganga NagarNews
आबियाना वसूली अभियान के तहत दक्षिण खण्ड क्षेत्र में 3 नवम्बर से शुरू होंगे शिविर
Related stories
NCC Students Receive Message of a Drug-Free Life and National Service
Sri Ganganagar: An awareness programme on drug de-addiction and national service was organised for NCC studen…
African Energy Week (AEW) 2026 to Spotlight Venezuela’s New Investment Framework as Global Capital Returns
CAPE TOWN -- Venezuela’s energy sector is entering a period of significant commercial change, with a rewo…
CA Dr. Ramavatar Kila to Receive ‘Meadows Lifetime Achievement Award
New Delhi. CA (Dr.) Ramavatar Kila, Chairman of the Perfect Group and President of the Rajasthan Foundation (…
Renowned architect Pramod Jain Bags Prestigious Architecture Excellence Recognition Award
New Delhi/Chandigarh/Jaipur: Renowned Jaipur-based architect Pramod Jain has been honored with the prestigiou…