श्रीगंगानगर। राज्य सरकार के निर्देशानुसार विद्यालयों में मेघा पीटीएम के अन्तर्गत पठन कौशल के विकास हेतु संचालित प्रखर राजस्थान 2.0 कार्यक्रम आयोजन 31 अक्टूबर 2025 को किया जाएगा।
जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने निर्देशित किया है कि जिले के समस्त राजकीय विद्यालयों में निपुर्ण राजस्थान अभियान के अन्तर्गत निपुर्ण संवर्धन कार्यक्रम के शुभारम्भ एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर मेघा अभिभावक-शिक्षक पीटीएम का आयोजन किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य समुदाय एवं अभिभावकों में यह संदेश पहुंचे कि प्रत्येक बच्चा कक्षा 2 तक बुनियादी साक्षरता एवं संख्याज्ञान कौशल को प्राप्त करें। जिला शिक्षा अधिकारी, एसडीएम, डीएलओ व सभी तहसीलदार अपने-अपने क्षेत्र में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी से समन्वय स्थापित कर स्वयं एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के साथ भाग लिया जाना सुनिश्चित करेंगे।
मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी श्री गिरजेश कांत शर्मा ने बताया कि सभी मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मेगा पीटीएम में अभिभावकों को आमंत्रित करेंगे, अभिभावकों के साथ 2.0 के अंतर्गत बच्चों के शैक्षणिक गतिविधियों पर चर्चा, विद्यार्थियों द्वारा किये जा रहे कार्यों, पोर्टफोलियों, कार्य पुस्तिकाओं का अभिभावकों को अवलोकन करवाया जाये। अभिभावकों द्वारा विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एकता एवं नैतिक मूल्यों से संबंधित प्रसंग सुनाये जाये, सरदार वल्लभ भाई पटेल से जुड़े रोचक प्रसंगों पर चर्चा की जाये। विद्यार्थियों में पोस्टर, स्लोगन, निबंध, वाद-विवाद, सांस्कृतिक, बाल संसद, मेरा अधिकार-मेरी आवाज, शैक्षिक फिल्म स्क्रीनिंग पर चर्चा, राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई जाये एवं मिड-डे-मिल के अंतर्गत विद्यार्थियों को क्षेत्रीय परिवेश के अनुसार विशेष डाइट उपलब्ध करवाई जाये।

Source: