श्रीगंगानगर, श्रीगंगानगर जिला कृषि एवं उद्यानिकी प्रधान जिला है। जिले के किसानों, उद्यमियों, पशुपालकों को कृषि एवं उद्यानिकी की आधुनिक तकनीक व वैज्ञानिक विधि से फसल प्रबंधन, सिंचाई, कृषि यंत्रीकरण, पशुपालन का वैज्ञानिक प्रबंधन आदि की जानकारियां एवं ज्ञान वर्धन के लिए जिला मुख्यालय पर 23 से 25 जनवरी 2026 तक आवास रिसोर्ट सूरतगढ- पदमपुर बाईपास रोड श्रीगंगानगर के सामने पंच गौरव के अंतर्गत राज्य स्तरीय कृषक मेला किन्नू महाकुंभ का आयोजन किया जाएगा।
जिला कलक्टर डाॅ. मंजू ने किसान मेले के सफल व सुचारू आयोजन के लिए विभिन्न विभागों व अधिकारियों को दायित्व निर्वहन के लिए ड्यूटियां लगाई है। कृषि विभाग द्वारा कृषि आदान की प्रदर्शनी, स्टाल, संजीव प्रदर्शनी के लिए निजी कंपनियों, सरकारी संस्थाओं, एफपीओ, एनजीओ व प्रगतिशील किसानों की सहभागिता सुनिश्चित करना व किन्नू महाकुंभ का धार्मिक स्थलों के माध्यम से लाउड स्पीकर द्वारा प्रचार-प्रसार करवाया जाएगा। इन व्यवस्थाओं के लिए अतिरिक्त निदेशक कृषि खंड श्रीगंगानगर, संयुक्त निदेशक कृषि जिला परिषद, उपनिदेशक कृषि एवं पदेन परियोजना निदेशक (आत्मा) को प्रभारी अधिकारी बनाया गया है।
उद्यान विभाग द्वारा उद्यान नर्सरी, फल-फूल, सब्जी, शहद, फलों के प्रसंस्कृत उत्पाद व विभाग से संबंधित पाॅली हाउस, शेडनेट हाउस, सौलर, ड्रिप, फव्वारा आदि की प्रदर्शनी/स्टाॅल व संजीव प्रदर्शनी हेतु निजी कंपनियों, सरकारी संस्थाअ,ों एफपीओ, एनजीओ व प्रगति किसानों की सहभागिता सुनिश्चित करना व किन्नू महाकुंभ का धार्मिक स्थलों के माध्यम से लाउड स्पीकर द्वारा प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इन व्यवस्थाओं के लिए संयुक्त निदेशक उद्यान खण्ड श्रीगंगानगर, उपनिदेशक उद्यान श्रीगंगानगर को प्रभारी अधिकारी बनाया गया है।
कृषि विपणन विभाग द्वारा कृषि उत्पाद विपणन व एग्रो प्रोसेसिंग उद्यम आदि से संबंधित प्रदर्शनी, स्टाॅल व संजीव प्रदर्शनी हेतु निजी कंपनियों, सरकारी संस्थाओं, एफपीओ, एनजीओ व प्रगतिशील किसानों की सहभागिता सुनिश्चित करना व किन्नू महाकुंभ का धार्मिक स्थलों के माध्यम से लाउड स्पीकर द्वारा प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इन व्यवस्थाओं के लिए संयुक्त निदेशक कृषि विपणन श्रीगंगानगर को प्रभारी अधिकारी बनाया गया है।
पशुपालन विभाग व गंगमूल डेयरी हनुमानगढ़ द्वारा डेयरी उत्पाद, पशु आहार व पशुपालन से संबंधित प्रदर्शनी, स्टाॅल व विभिन्न प्रजाति व उनकी नस्लों के पशुओं की संजीव प्रदर्शनी हेतु निजी कंपनियों, सरकारी संस्थाओं, एफपीओ, एनजीओ व प्रगतिशील कृषकों की सहभागिता की सहमति अनुसार सूची तैयार करना व किन्नू महाकुंभ का धार्मिक स्थलों इत्यादि के माध्यम से लाउड स्पीकरों द्वारा प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इन व्यवस्थाओं के लिए संयुक्त निदेशक पशुपालन विभाग श्रीगंगानगर, प्रबंधक गंगमूल डेयरी हनुमानगढ को प्रभारी अधिकारी बनाया गया है।
जिला उद्योग केन्द्र श्रीगंगानगर, कृषि अनुसंधान केन्द्र श्रीगंगानगर, राजस्थान राज्य बीज निगम श्रीगंगागनगर, कृषि विज्ञान केन्द्र पदमपुर, राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद श्रीगंगानगर द्वारा विभागीय प्रदर्शनी/स्टाॅल व संजीव प्रदर्शनी हेतु निजी कंपनियों, सरकारी संस्थाओं, एफपीओ, एनजीओ व प्रगति किसानों की सहभागिता की सहमति अनुसार सूची तैयार करना। इसके लिए महाप्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र क्षेत्रीय निदेशक, कृषि अनुसंधान केन्द्र संयुक्त प्रबंधक, प्रभारी कृषि विपणन केन्द्र, प्रभारी अधिकारी राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद श्रीगंगानगर को प्रभारी अधिकारी बनाया गया है।
नाबार्ड व लीड बैंक द्वारा कृषि एवं उद्यानिकी से जुड़ी योजनाओं यथा पाॅली हाउस, शेडनेड हाउस, कृषि यंत्र आदि हेतु नाबार्ड द्वारा दिये जा रहे ऋणों संबंधी जानकारी देने हेतु निजी कंपनियों, सरकारी संस्थाओं एफपीओ, एनजीओ व प्रगतिशील किसानों की सहभागिता सुनिश्चित करना व किन्नू महाकुंभ का धार्मिक स्थलों के माध्यम से लाउड स्पीकर द्वारा प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इन व्यवस्थाओं के लिए सहायक महाप्रबंधक नाबार्ड श्रीगंगानगर, चीफ मैनेजर (एलडीएम), पंजाब नेशनल बैंक श्रीगंगानगर को प्रभारी अधिकारी बनाया गया है।
Shri Ganga NagarNews
श्रीगंगानगर में 23 से 25 जनवरी तक किन्नू महाकुंभ
राज्य स्तरीय कृषक मेला के आयोजन को लेकर विभिन्न अधिकारियों को दी जिम्मेदारी
Related stories
IIM Udaipur hosts BCI Yuva Investor Connect 2026; Geetanjali Group CFO CA Roshan Jain serves on jury
Udaipur: BCI Yuva Investor Connect 2026 was organised at the Indian Institute of Management (IIM) Udaipur to…
‘Diver Victory’ Presentation Brings History Alive at Vidya Bhawan Polytechnic’s Meljol Fair
Udaipur, September 27: The life and reign of Maharana Pratap offer an inspiring example of good governance, f…
GMCH Spreads the Message of a Healthy Heart Among Senior Citizens on World Heart Day
Udaipur: Geetanjali Hospital, Udaipur, in association with Maharana Pratap Senior Citizens Institute, organis…
KOTA MILITARY STATION ORGANISES KOTA GANDIV MARATHON 1.0 AS PART OF GANDIV GOLDEN JUBILEE CELEBRATIONS
Jaipur: As part of the Gandiv Golden Jubilee Celebrations, Kota Military Station organised the Kota Gandiv Ma…