श्रीगंगानगर। राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की मंशा के अनुरूप ग्रामीण क्षेत्र में निवास करने वाले किसानों, पशुपालकों व नागरिकों की समस्याओं का निदान गांव में ही हो, इस बात को लेकर गिरदावर सर्किल पर एक दिवसीय विशेष शिविर आयोजित किये जायेंगे। श्रीगंगानगर जिले में 23 जनवरी 2026 को बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर शिविरों की शुरूआत होगी।
जिला कलक्टर डाॅ. मंजू ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार श्रीगंगानगर जिले में 23 जनवरी से शिविरों की शुरूआत होगी। इसके पश्चात 24, 25, 31 जनवरी तथा 1 फरवरी, 5 से 9 फरवरी को प्रत्येक गिरदावर सर्किल पर प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक शिविर आयोजित किये जायेंगे, जिसमें कृषि, उद्यानिकी, कृषि विपणन, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य पालन, सहकारिता, जल संसाधन, ऊर्जा, उद्योग, आपदा प्रबंधन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज सहित संबंधित विभागों की सहभागिता से कृषकों एवं पशुपालकों सहित ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करवाते हुए लाभान्वित किया जायेगा।
इन गिरदावर सर्किल पर लगेंगे विशेष शिविर
जिला कलक्टर ने बताया कि 23 जनवरी को गिरदावर सर्किल हिन्दुमलकोट, दोलतपुरा, पदमपुर, रत्तेवाला, 2 पीजीएमबी, श्रीकरणपुर, 10 ओ, चक चेतरामवाला, किकरवाली, 8 एसटीबी, 2 एमएलडीए, 24 जनवरी को मिर्जेवाला, बुर्जवाली, तामकोट, बैरा, पतरोड़ा, खरलां, करड़वाला, भादवावाला, सांवतसर, रायसिंहनगर, 4 बीएलडी, 2 केएलडी, भैरूपुरा सिलवानी, कस्बा सूरतगढ़, 25 जनवरी को नाहरांवाली, नग्गी, 12 बीएलएमए, जोरावरपुरा-बी, राजियासर स्टेशन, भगवानगढ़, 31 जनवरी को 18 जेड, 18 जीजी, फकीरवाली, रिडमलसर, 20 एलएम, जोरावरसिंहपुरा, लालगढ़ जाटान, समेजा, मोहकमवाला, श्रीविजयनगर, 9 पीएसडीए, रामसराजाखड़ान, बख्तावरपुरा में शिविर आयोजित किया जायेगा।
इसी प्रकार 1 फरवरी को 59 जीबी, 9 एफए, सादुलशहर, 40 जीबी, 19 जीडी, निरवाना, मालेर, 5 फरवरी को चक महाराजका, कालियां, घमूड़वाली, बींझबायला, बाण्डा, लखियां, मम्मड़, भौमपुरा, बगीचा, कूपंली, 8 पीएसडीबी, सरदारगढ़, ठुकराना, 6 फरवरी को नेतेवाला, शिवपुर, संगराना, थांदेवाला, बाण्डा काॅलोनी, धनूर, बनवाली, मुकलावा, करड़वाली, 12 जीबी, 24 एएससी, रघुनाथपुरा, 7 फरवरी को गणेशगढ़, चूनावढ़, दूदा मोड़, जोरावरसिंहपुरा, 27 ए, मानकसर, खाटसजवार, डाबला, 3 एमके, जैतसर, 7 केएनडीए, ठेठार, 8 फरवरी को श्रीगंगानगर, सलेमपुरा, अरायण, रोजड़ी, उदयपुर गोदरान, 9 फरवरी को रामनगर, मानकसर, अनूूपगढ़, केसरीसिंहपुर, मलकाना कलां, मन्नीवाली, ठण्डी, सतजण्डा, बाजूवाला, 12 एमएलडी, 10 केडी, राजपुरा पीपेरन व बीरमाना में शिविर आयोजित किये जायेंगे।
Shri Ganga NagarNews
जिले के प्रत्येक गिरदावर सर्किल पर एक दिवसीय विशेष शिविर
23 जनवरी से 9 फरवरी तक लगेंगे शिविर
Related stories
IIM Udaipur hosts BCI Yuva Investor Connect 2026; Geetanjali Group CFO CA Roshan Jain serves on jury
Udaipur: BCI Yuva Investor Connect 2026 was organised at the Indian Institute of Management (IIM) Udaipur to…
‘Diver Victory’ Presentation Brings History Alive at Vidya Bhawan Polytechnic’s Meljol Fair
Udaipur, September 27: The life and reign of Maharana Pratap offer an inspiring example of good governance, f…
GMCH Spreads the Message of a Healthy Heart Among Senior Citizens on World Heart Day
Udaipur: Geetanjali Hospital, Udaipur, in association with Maharana Pratap Senior Citizens Institute, organis…
KOTA MILITARY STATION ORGANISES KOTA GANDIV MARATHON 1.0 AS PART OF GANDIV GOLDEN JUBILEE CELEBRATIONS
Jaipur: As part of the Gandiv Golden Jubilee Celebrations, Kota Military Station organised the Kota Gandiv Ma…