श्रीगंगानगर,आयुष्मान आरोग्य ग्राम योजना के अंतर्गत दुलापुर केरी में ग्राम स्तरीय समिति की बैठक हुई। आयुष विभाग की डाॅ. वाटिका किनरा ने बताया कि इस बैठक में योजना में निर्धारित 18 सूचकांकों पर चर्चा की गई, जिसमें सरपंच श्री अशोक कुमार, शिक्षा विभाग से श्री दिनेश धूड़िया, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग से डाॅ. प्रेरणा, एएनएम शांति देवी, महिला एवं बाल विकास विभाग से आशाएं व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शामिल रहे व सभी विभागों से योजना के समस्त बिन्दुओं पर कार्य को गति प्रदान करने के सहयोग की अपेक्षा की गई। इसके साथ ही श्रीगंगानगर में 28 जनवरी से 6 फरवरी 2026 तक निःशुल्क क्षारसूत्र शल्य चिकित्सा शिविर, जिसमें अर्श, भगदर, स्त्री रोग व अन्य सामान्य रोगों की परामर्श, समस्त प्रकार की जांच व औषधि निःशुल्क रहेगी, की जानकारी दी गई। 
----------
सद्भावना नगर में 3.50 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण
श्रीगंगानगर, 27 जनवरी। सादुलशहर विधायक श्री गुरवीर सिंह बराड़ ने मंगलवार को सद्भावना नगर में 3.50 करोड़ रूपये की राशि के विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण किया गया।
इस अवसर पर श्री बराड़ ने कहा कि हमारी सरकार ने जो कहा है, वो पूरा किया है। आमजन के विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए उनकी जरूरत के अनुसार निर्माण व विकास कार्यों को गति दी जा रही है। सद्भावना नगर क्षेत्र में इन विकास कार्यों में सीसी सड़क, सर्किल निर्माण, पार्क विकास, नाली निर्माण सहित अन्य जनोपयोगी कार्य सम्मिलित हैं।  इन कार्यों के अलावा सार्वजनिक क्षेत्र में निर्माण व विकास कार्य सम्पादित करवाये जायेंगे। 
--------
विधायक श्री बराड़ ने 3.64 करोड़ के विकास कार्यों का किया शिलान्यास व लोकार्पण
श्रीसादुलशहर विधायक श्री गुरवीर सिंह बराड़ ने मंगलवार को गांव 6ए एवं 8ए में 3 करोड़ 64 लाख रुपये की लागत से निर्मित व प्रस्तावित विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस कार्यों में एक विद्यालय के नवीन भवन का लोकार्पण, तथा एक अन्य विद्यालय के नवीन भवन, दो उपस्वास्थ्य केंद्र, खेल मैदान इत्यादि विकास कार्य सम्मिलित है। विधायक श्री बराड़ ने कहा कि शिक्षा एवं चिकित्सा विभाग को सशक्त करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं, आमजन को सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं तथा ग्रामीणों को अतिरिक्त रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को वीबी-जी राम जी योजना के संबंध में जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि इस योजना में भारत सरकार ने 100 दिन के रोजगार को बढ़ाकर 125 दिन रोजगार देने का निर्णय किया है, जिससे श्रमिकों को ज्यादा दिन का रोजगार मिलेगा तथा ग्रामीण अंचलों में पक्के संसाधन विकसित होंगे। 

Source: