श्रीगंगानगर, 2 फरवरी। राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद जयपुर से अतिरिक्त राज्य परियोजना निदेशक, श्री अशोक कुमार मीणा की अध्यक्षता में सोमवार को श्रीगंगानगर जिले के शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं जिले के सभी पीएमश्री विद्यायलों के संस्था प्रधानों की बैठक ली गई। इसमें अति राज्य परियोजना निदेशक द्वारा पीएमश्री विद्यालयों को मॉडल नवाचारी एवं परिणामोन्मुख विद्यालय के रूप में विकसित करने हेतु शैक्षणिक गुणवत्ता और नवाचार पर चर्चा की गई।
उन्होंने पीएमश्री विद्यालयों के संस्था प्रधानों को निर्देशित करते हुये शिक्षण अधिगम गुणवत्ता में सुधार करने, रटने के स्थान पर अनुभव अधारित शिक्षा पर बल देने, संस्था प्रधान को नवाचारी उन्नमुख होते हुये 21 वीं सदी के कौशलों के विकास पर जोर देने हेतु निर्देशित किया। साथ ही शिक्षक प्रशिक्षण, डिजिटल टूल्स, तार्किक सोच का विकास, विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य, मूल्यों एवं केरियर गाईडेन्स पर ध्यान देने हेतु कहा ताकि विद्यार्थियों की लाईफ स्विल विकसित हो सकें।
बैठक में सभी ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों को पीएमश्री विद्यालयो की मासिक अकादमिक बैठक आयोजन करने, क्रियान्तमक/ प्रोजेक्ट आधारित शिक्षण आयोजित करने व बेस्ट प्रेक्टिस को प्रोत्साहित करने, विद्यालयों में अभिभावक सहभागिता को बढाने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में शिक्षा अधिकारी प्राथमिक/माध्यमिक शिक्षा मुख्यालय श्री हीरालाल, अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक श्री अरविन्द्र सिंह, समस्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी एवं पीएमश्री विद्यालय के संस्था प्रधान उपस्थित रहे।
अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक श्री अरविन्द्र सिंह ने चर्चा उपरान्त लिये गये निर्णयों को जिले में गंभीरता से लागू करने के लिये आश्वस्त किया। श्री नितेश त्रिपाठी राज्य सलाहकार यूनिसेफ जयपुर, श्री दिनेश कुमार सहायक परियोजना समन्वयक, श्री तेजप्रताप सिंह, सहायक परियोजना समन्वयक एवं श्री अमरजीत सिंह लहर सहायक निदेशक, समस्त कार्यक्रम अधिकारी समग्र शिक्षा सहित अन्य मौजूद रहे।
Shri Ganga NagarNews
शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में पीएमश्री विद्यालयों हेतु विशेष निर्देश
Related stories
IIM Udaipur hosts BCI Yuva Investor Connect 2026; Geetanjali Group CFO CA Roshan Jain serves on jury
Udaipur: BCI Yuva Investor Connect 2026 was organised at the Indian Institute of Management (IIM) Udaipur to…
‘Diver Victory’ Presentation Brings History Alive at Vidya Bhawan Polytechnic’s Meljol Fair
Udaipur, September 27: The life and reign of Maharana Pratap offer an inspiring example of good governance, f…
GMCH Spreads the Message of a Healthy Heart Among Senior Citizens on World Heart Day
Udaipur: Geetanjali Hospital, Udaipur, in association with Maharana Pratap Senior Citizens Institute, organis…
KOTA MILITARY STATION ORGANISES KOTA GANDIV MARATHON 1.0 AS PART OF GANDIV GOLDEN JUBILEE CELEBRATIONS
Jaipur: As part of the Gandiv Golden Jubilee Celebrations, Kota Military Station organised the Kota Gandiv Ma…