श्रीगंगानगर। पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री निहालचंद ने कहा कि राजस्थान के माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में उप मुख्यमंत्री सुश्री दिया कुमारी द्वारा बुधवार को राज्य का बजट 2026-27 प्रस्तुत किया गया, जो सर्वकल्याणकारी व राजस्थान को विकास की ओर ले जाने वाला बजट है। राज्य में डबल इंजन की सरकार से राजस्थान उन्नति की राह पर है। बजट में किसानों, व्यापारियों, युवाओं, महिलाओं सहित हर वर्ग का ध्यान रखा गया है।
श्री निहालचंद ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की दृढ़ इच्छा शक्ति के अनुसार प्रदेश ने विकास की तेज रफतार पकड़ी है। 2047 तक विकसित राजस्थान का सपना पूरा होगा। राज्य बजट में सड़क, शिक्षा, पेयजल, चिकित्सा, विद्युत व आधारभूत विकास पर बल दिया गया है। राज्य में 1400 करोड़ रूपये की राशि से सड़कों का नवीनीकरण होगा, वहीं पर 600 करोड़ रूपये की राशि से मिसिंग लिंक रोड़ का निर्माण, 250 अटल प्रगतिपथ बनाये जायेंगे, जिन पर 500 करोड़ रूपये की राशि व्यय होगी। 920 करोड़ रूपये की राशि से विभिन्न स्थानों पर रेल क्रासिंग के ओवर व अंडर ब्रिज का निर्माण होगा।
उन्होंने बताया कि बजट में जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल से जल तथा पीएम सूर्य घर योजना पर जोर दिया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रदेश के चिन्हित 28 लाख परिवारों को 2029 तक पक्के आवास उपलब्ध करवाये जायेंगे। माटी कला बोर्ड के माध्यम से 1500 करोड़ रूपये की राशि व्यय कर 5000 कामगारों को इलेक्ट्रिक चाक व अन्य संसाधन उपलब्ध करवाये जायेंगे। युवाओं के लिये रोजगार व स्वरोजगार की व्यवस्था की गई है। पेपरलीक पर लगाम लगाने के लिये ठोस कदम उठाये गये हैं, जिससे युवाओं में नई आशा का संचार हुआ हैं। एनटीए की तर्ज पर राजस्थान में भी टेस्टिंग एजेंसी प्रारम्भ की जायेगी। नशा मुक्त समाज के लिये राजसवेरा कार्यक्रम चलाया जायेगा।
विद्यार्थियों को टेब व लेपटॉप खरीदने पर अनुदान तथा विद्यार्थियों को यूनिफॉर्म के लिये 250 करोड़ रूपये की राशि की व्यवस्था की गई है। 550 करोड़ रूपये की राशि से विद्यालयों का जीर्णोद्वार, 450 करोड़ रूपये की राशि से 300 जर्जर विद्यालयों व अन्य नवीन भवनों का निर्माण होगा, वहीं पर 1000 विद्यालयों में एआई लैब स्थापित की जायेगी। ग्राम स्तर पर खेलों को बढ़ावा देने के लिये खेलो राजस्थान के तहत 50 करोड़ रूपये की राशि की व्यवस्था की गई है। रोगियों की सुविधा के लिये 250 नये एम्बुलेंस दी जायेगी। प्रत्येक जिले में मेंटल हैल्थ केयर सेन्टर स्थापित किये जायेंगे। बजट में वृद्धजन तीर्थ यात्रा के लिये भी राशि का प्रावधान किया गया है। महिला उत्थान के लिये भी कदम उठाये गये हैं। राज्य में 25 हजार मिनी ई-मित्रा से युवाओं को जोड़ा जायेगा।
बजट में श्रीगंगानगर जिले के लिये की गई घोषणाएं
इस क्षेत्र का विशेष ध्यान रखा गयाः श्री निहालचंद
पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री निहालचंद ने बताया कि बजट में श्रीगंगानगर जिले में शिव चौक से किसान चौक तक सड़क निर्माण के लिये 10 करोड़ रूपये की राशि, 20 जैड से चूनावढ़ तक सड़क निर्माण के लिये 22.50 करोड़, ढाबा बस स्टैण्ड से 30 एमओडी गुरूसर मोडिया सड़क के लिये 3.15 करोड़, गोविंदसर से 6 जीडीएम वायां 4 जीडीएम सूरतगढ़ 3.60 करोड़, लालगढ़ से सेना छावनी वैकल्पिक मार्ग 60 लाख रूपये की राशि दी गई है। इसी प्रकार आमजन को रेल लाइन से गुजरने के लिये आरयूबी व आरओबी निर्माण के तहत एलसी-1ए सूरतगढ़-अनूपगढ़ 97.56 करोड़, एलसी-83 बठिण्डा-सूरतगढ़ 80 करोड़, एलसी-94 बठिण्डा-सूरतगढ़ खण्ड 9.31 करोड़ की राशि दी गई है। रायसिंहनगर में 33/11 केवी का जीएसएस निर्माण किया जायेगा। श्रीगंगानगर में पुरानी शुगरमिल के पास ऑडिटोरियम का निर्माण होगा। निर्माण के लिये 5 करोड़ रूपये की राशि का प्रावधान किया गया है।
इसी प्रकार उद्योग विहार गंगानगर में औद्योगिक पार्क एवं आधारभूत विकास के कार्य करवाये जायेंगे। लालगढ़ जाटान में हेण्डबाल अकादमी प्रारम्भ की जायेगी। राजियासर में कृषि अनाज मंडी खोली जायेगी। भाखडा नहर प्रणाली की सार्दुल ब्रांच की रिलाईनिंग के लिये 225 करोड़ रूपये, करणीसिंह ब्रांच के लिये 80 करोड़, गंगनहर एलएनपी वितरिका की रिलाईनिंग के लिये 50 करोड़ रूपये की राशि, हिरणावाली वितरिका के लिये 6 करोड़ रूपये की राशि की व्यवस्था की गई है। करणपुर क्षेत्र में पक्के खालों के निर्माण के लिये 5 करोड़ रूपये की राशि तथा सीमा क्षेत्र में सेम के खतरे से निपटने के लिये डीपीआर के लिये 1 करोड़ रूपये की राशि का प्रावधान किया गया है। श्रीगंगानगर में एक्सीलेंस सेन्टर फॉर किन्नू की स्थापना की जायेगी।
Shri Ganga NagarNews
राज्य का बजट सर्वकल्याणकारी व विकासोन्मुखी
डबल इंजन की सरकार से राजस्थान उन्नति की राह परः श्री निहालचंद
Related stories
‘Diver Victory’ Presentation Brings History Alive at Vidya Bhawan Polytechnic’s Meljol Fair
Udaipur, September 27: The life and reign of Maharana Pratap offer an inspiring example of good governance, f…
GMCH Spreads the Message of a Healthy Heart Among Senior Citizens on World Heart Day
Udaipur: Geetanjali Hospital, Udaipur, in association with Maharana Pratap Senior Citizens Institute, organis…
KOTA MILITARY STATION ORGANISES KOTA GANDIV MARATHON 1.0 AS PART OF GANDIV GOLDEN JUBILEE CELEBRATIONS
Jaipur: As part of the Gandiv Golden Jubilee Celebrations, Kota Military Station organised the Kota Gandiv Ma…
Diver Victory Presentation’ Brings History Alive at Vidya Bhawan Polytechnic’s Meljol Mela
Udaipur: The life and reign of Maharana Pratap offer an inspiring example of good governance, financial manag…