श्रीगंगानग। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में जनकल्याण के लिये प्रतिबद्ध राजस्थान सरकार ने वित्त वर्ष 2026 के बजट में प्रदेश के सर्वांगीण विकास की दिशा में ठोस और दूरगामी कदम उठाए हैं। सीमांत जिला श्रीगंगानगर, जो कृषि, सिंचाई और सामरिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। सड़क, रेलवे, सिंचाई, ऊर्जा, कृषि विपणन, पशुपालन और खेल सहित प्रत्येक क्षेत्र में संतुलित विकास की स्पष्ट झलक दिखाई देती है।
रेलवे अवसंरचना को सुदृढ़ करने के लिए एलसी-94 बठिंडा-सूरतगढ़ खंड में 141/6.7 किमी पर 9 करोड़ 31 लाख रुपये की लागत से आरयूबी का निर्माण होगा। वहीं एलसी-वनए सूरतगढ़-अनूपगढ़ खंड में 97 करोड़ 56 लाख रुपये से आरओबी का निर्माण प्रस्तावित है। इसके अतिरिक्त एलसी-112बी सादुलशहर-करणपुर (एसएच-7 बी) पर आरयूबी का कार्य भी शामिल किया गया है। ये परियोजनाएं यातायात सुगमता के साथ-साथ सुरक्षा को भी मजबूत करेंगी।
सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों को प्रोत्साहन देने के लिए श्रीगंगानगर में पुरानी शुगर मिल के पास 5 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक ऑडिटोरियम का निर्माण किया जाएगा। इससे स्थानीय स्तर पर कला, साहित्य और सामाजिक आयोजनों को नया मंच मिलेगा।
कृषि प्रधान जिले में सिंचाई व्यवस्था सुदृढ़ करना सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। भाखड़ा नहर प्रणाली की सार्दुल ब्रांच की 225 करोड़ रुपये से रिलाइनिंग तथा करणी ब्रांच की 80 करोड़ रुपये में मरम्मत से जल संरक्षण और वितरण क्षमता में सुधार होगा। गंगनहर परियोजना की एलएनपी वितरिका की 50 करोड़ रुपये से तथा हिरणावाली वितरिका की 6 करोड़ रुपये से रिलाइनिंग की जाएगी। करणपुर क्षेत्र में सिंचाई खालों का निर्माण 5 करोड़ रुपये से होगा, जबकि कंवरसेन लिफ्ट नहर के पंपिंग स्टेशनों के निर्बाध संचालन हेतु डिजाइन-निर्माण के लिये 14 करोड़ रुपये की योजना स्वीकृत हुई है। ये सभी कार्य किसानों को समय पर पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने में सहायक होंगे।
ऊर्जा क्षेत्र में भी उल्लेखनीय पहल की गई है। लालगढ़ जाटान में 132 केवी जीएसएस का निर्माण तथा बिलोचिया रायसिंहनगर में 33/11 केवी जीएसएस स्थापित किया जाएगा। इससे ग्रामीण एवं कृषि क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति और अधिक सुदृढ़ होगी।
कृषि विपणन को सशक्त करने के लिए राजियासर स्टेशन पर नई कृषि उपज अनाज मंडी स्थापित की जाएगी। इससे किसानों को अपनी उपज के बेहतर दाम और सुविधाजनक विपणन व्यवस्था मिलेगी।
पशुपालन क्षेत्र में 17 एमडी घड़साना में पशु चिकित्सा उपकेंद्र खोला जाएगा तथा विजयनगर के उपकेंद्र को पशु चिकित्सालय में क्रमोन्नत किया जाएगा। इससे पशुधन स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होंगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
खेल क्षेत्र में भी सकारात्मक पहल के तहत लालगढ़ जाटान में हैंडबॉल अकादमी पुनः प्रारंभ की जाएगी, जिससे ग्रामीण प्रतिभाओं को प्रशिक्षण और अवसर मिलेंगे। श्रीगंगानगर में प्रस्तावित ये योजनाएं प्रदेश को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण आधार तैयार करेंगी।
Shri Ganga NagarNews
बजट 2026ः आधारभूत ढांचे से सिंचाई तक, श्रीगंगानगर में विकास की व्यापक तस्वीर
Related stories
‘Diver Victory’ Presentation Brings History Alive at Vidya Bhawan Polytechnic’s Meljol Fair
Udaipur, September 27: The life and reign of Maharana Pratap offer an inspiring example of good governance, f…
GMCH Spreads the Message of a Healthy Heart Among Senior Citizens on World Heart Day
Udaipur: Geetanjali Hospital, Udaipur, in association with Maharana Pratap Senior Citizens Institute, organis…
KOTA MILITARY STATION ORGANISES KOTA GANDIV MARATHON 1.0 AS PART OF GANDIV GOLDEN JUBILEE CELEBRATIONS
Jaipur: As part of the Gandiv Golden Jubilee Celebrations, Kota Military Station organised the Kota Gandiv Ma…
Diver Victory Presentation’ Brings History Alive at Vidya Bhawan Polytechnic’s Meljol Mela
Udaipur: The life and reign of Maharana Pratap offer an inspiring example of good governance, financial manag…