जिला कलक्टर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में संबंधित पक्षों ने जताई सहमति
श्रीगंगानगर। क्षेत्र में श्वान समस्या के निराकरण के लिये गुरूवार को जिला कलक्टर डाॅ. मंजू की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। इस दौरान संबंधित पक्षों ने समस्या के निराकरण के लिये हर संभव प्रयास एवं सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि जिला प्रशासन के प्रयासों के भविष्य में सार्थक परिणाम मिलेंगे।
बैठक में जिला कलक्टर ने कहा कि एनिमल बर्थ कंट्रोल कार्यक्रम के तहत आवारा श्वानों की नसबंदी सहित अन्य गतिविधियां सम्पादित करने के लिये सभी का सहयोग आवश्यक है। आमजन के साथ-साथ पशु प्रेमी संस्थाओं की सहभागिता से ही श्वान समस्या का निराकरण हो पायेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में डाॅग बाइट के मामले बढ़े हंै, इसलिए ऐसी घटनाओं पर नियंत्रण के लिये प्रभावी और निरन्तर कार्यवाही की आवश्यकता है। इस समस्या के निराकरण के लिये सभी से सहयोग का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि माननीय उच्चतम न्यायालय के निर्देशों की पालना में आवश्यक कार्यवाही की जाये।
बैठक में उपस्थित व्यापार मंडल प्रतिनिधियों एवं पशु प्रेमी संस्था प्रतिनिधियों ने भी समस्या निराकरण के लिये हर संभव सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि भविष्य में भी उनका सहयोग बना रहेगा। इस पर जिला कलक्टर ने नगरपरिषद एवं पशुपालन विभाग के अधिकारियों को समुचित कार्य योजना बनाकर प्रभावी कार्यवाही के निर्देश देते हुए कहा कि संबंधित पक्षों से चर्चा एवं सहयोग के साथ श्वान समस्या का निराकरण किया जाये।
इस अवसर पर एडीएम प्रशासन श्री सुभाष कुमार, नगरपरिषद आयुक्त श्री रविन्द्र यादव, श्री मंगत सेतिया, वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ. अरूण लीला, व्यापार मंडल से श्री नरेश सेतिया, श्री कालीचरण अग्रवाल, पशु प्रेमी संस्था के प्रतिनिधि सहित अन्य मौजूद रहे।
Shri Ganga NagarNews
श्वान समस्या निराकरण के लिये करेंगे जिला प्रशासन का सहयोग
Related stories
KOTA MILITARY STATION ORGANISES KOTA GANDIV MARATHON 1.0 AS PART OF GANDIV GOLDEN JUBILEE CELEBRATIONS
Jaipur: As part of the Gandiv Golden Jubilee Celebrations, Kota Military Station organised the Kota Gandiv Ma…
Diver Victory Presentation’ Brings History Alive at Vidya Bhawan Polytechnic’s Meljol Mela
Udaipur: The life and reign of Maharana Pratap offer an inspiring example of good governance, financial manag…
Maternal and Child Health, Nutrition Top Government Priorities: Kharadi
Udaipur: The three-day Angan Seva Milan programme, organised under the Viksit Bharat–Jan Seva Abhiyan, conclu…
EXERCISE TARANG SHAKTI 2026: POWER IN PARTNERSHIP
Following the inaugural ceremony held yesterday, the Indian Air Force (IAF) is set to commence the operationa…