श्रीगंगानगर। रसद विभाग द्वारा घरेलू एलपीजी सिलेण्डरों के दुरूपयोग पर कार्यवाही की गई। जिला रसद अधिकारी श्रीमती कविता सिहाग ने बताया कि जिला कलक्टर डाॅ. मंजू के निर्देशानुसार घरेलू एलपीजी सिलेण्डरों के व्यवसायिक दुरूपयोग की गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु 16 फरवरी 2026 से जारी विशेष अभियान के तहत विभिन्न प्रतिष्ठानों की जांच करते हुए कार्यवाही की गई।
उन्होंने बताया कि इस दौरान विभागीय टीमों द्वारा 9 कार्यवाहियां करते हुए 23 घरेलू एलपीजी सिलेण्डरों का दुरूपयोग पाया गया। इस दौरान चूनावढ़ में दो जगह कार्यवाही करते हुए 6 सिलेण्डर, पदमपुर में कार्यवाही के दौरान 11 सिलेण्डर एवं सादुलशहर में कार्यवाही के दौरान 6 सिलेण्डर जब्त किये गये। इस दौरान एक टी पाइप मय रेगुलेटर, 3 बांसुरी भी जब्त की गई।

Source: