श्रीगंगानगर। राज्य निर्वाचन आयोग जयपुर के निर्देशानुसार पंचायती राज आम चुनाव 2026 के तहत बुधवार को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. मंजू की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक हुई। इस दौरान अंतिम प्रकाशन के बाद पंचायती राज आम चुनाव 2026 की मतदाता सूची प्रतिनिधियों को सौंपी गई।
बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा बताया गया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 29 जनवरी 2026 को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया था, जिसमें श्रीगंगानगर में कुल मतदाताओं की संख्या 11,43,004 थी। 29 जनवरी से लेकर 7 फरवरी तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त किये गये। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा प्राप्त होने वाले दावे एवं आपत्तियों की सूचियां मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों से साझा की गई। प्राप्त दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण कर 25 फरवरी 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। इसके अनुसार जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 11,45,127 हैं। इनमें पुरूष 5,95,461 और महिला मतदाता 5,49,661 हैं।
इस अवसर पर राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को समस्त पंचायत समिति क्षेत्रों की अंतिम मतदाता सूची 2026 की सॉफ्टकॉपी (फोटोरहित) एवं हार्डकॉपी निःशुल्क संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के स्तर पर बैठक आयोजित कर उपलब्ध करवाई गई। राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को बताया गया कि यह सूचियां राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाईट www.sec.rajasthan.gov.in पर भी ऑनलाइन उपलब्ध हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रतिनिधियों को बताया कि मतदाता सूची में नाम जुड़वाना, हटाना व प्रविष्टियों में संशोधन प्रक्रिया सतत रूप से जारी है।
इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सुभाष कुमार, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी श्रीगंगानगर श्री नयन गौतम, इंडियन नेशनल कांग्रेस से श्री भीमराज डाबी, बहुजन समाज पार्टी से श्री भजन सिंह घारू, श्री सुरेश शेखावत, भारतीय जनता पार्टी से श्री प्रदीप शर्मा, आम आदमी पार्टी से श्री शंकर मेघवाल सहित अन्य मौजूद रहे।
Shri Ganga NagarNews
राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को सौंपी मतदाता सूचियों के अंतिम प्रकाशन की सूची
जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों की बैठक आयोजित
Related stories
KOTA MILITARY STATION ORGANISES KOTA GANDIV MARATHON 1.0 AS PART OF GANDIV GOLDEN JUBILEE CELEBRATIONS
Jaipur: As part of the Gandiv Golden Jubilee Celebrations, Kota Military Station organised the Kota Gandiv Ma…
Diver Victory Presentation’ Brings History Alive at Vidya Bhawan Polytechnic’s Meljol Mela
Udaipur: The life and reign of Maharana Pratap offer an inspiring example of good governance, financial manag…
Maternal and Child Health, Nutrition Top Government Priorities: Kharadi
Udaipur: The three-day Angan Seva Milan programme, organised under the Viksit Bharat–Jan Seva Abhiyan, conclu…
EXERCISE TARANG SHAKTI 2026: POWER IN PARTNERSHIP
Following the inaugural ceremony held yesterday, the Indian Air Force (IAF) is set to commence the operationa…