श्रीगंगानगर। न्यू क्लॉथ मार्केट में गुरुवार को लगी भीषण आग की घटना में दो व्यक्तियों की दुखद मृत्यु हो गई तथा पांच लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड, नागरिक सुरक्षा विभाग एवं जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। जिला प्रशासन की तत्परता और समन्वित प्रयासों से बड़ी जनहानि टल गई। दरअसल उक्त घटनाक्रम नागरिक सुरक्षा विभाग की मॉक ड्रिल के दौरान हुआ, जिसके पश्चात सबने राहत की सांस ली।
नागरिक सुरक्षा विभाग के उप नियंत्रक एवं एसडीएम श्री नयन गौतम (आईएएस) ने बताया कि सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई और समन्वित रूप से बचाव कार्य प्रारंभ किया गया। यह नागरिक सुरक्षा विभाग द्वारा की गई मॉक ड्रिल थी। जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने भी फायर ब्रिगेड एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के अधिकारियों व स्वयंसेवकों के कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि विभाग पूर्व में भी मॉक ड्रिल, ‘ऑपरेशन सिंदूर‘ तथा नहरों में बचाव कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है।
नागरिक सुरक्षा विभाग के चीफ़ वार्डन श्री निर्मल जैन ने बताया कि मॉक ड्रिल के तहत एक दुकान की पहली मंजिल पर लगे एसी में शॉर्ट सर्किट होने से आग की शुरुआत हुई। आग तेजी से भड़की और कुछ ही मिनटों में साथ लगती दो अन्य दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। मार्केट में कपड़ों का अधिक भंडारण होने के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया। दुकानों में रखे ज्वलनशील सामान के कारण आग तेजी से फैलती गई। धुएं का घना गुबार पूरे बाजार क्षेत्र में फैल गया, जिससे आसपास के दुकानदारों और ग्राहकों में दहशत फैल गई।
दूसरी मंजिल तक आग पहुंच जाने से राहत कार्य में काफी दिक्कतें आईं। मार्केट क्षेत्र में सार्वजनिक सीढ़ियों की व्यवस्था नहीं होने के कारण राहत दल को दुकान के अंदर लगी संकरी सीढ़ियों के माध्यम से ऊपर पहुंचना पड़ा। बचाव कार्य का नेतृत्व फायर अधिकारी श्री अनिल शर्मा एवं वरिष्ठ अधिकारी श्री मनोज कुमार ने किया। फायरमैन सुखवंत सिंह के निर्देशन में टीम ने अत्यंत जोखिमपूर्ण परिस्थितियों में आग पर काबू पाने का कार्य किया।
सीडीआई श्री किशन स्वामी, श्री हरीश कुमार एवं श्री रंजीत ने फायरमैन लिफ्ट, रस्सों और स्लाइडिंग तकनीक का उपयोग करते हुए ऊपरी मंजिलों में फंसे लोगों को सुरक्षित नीचे उतारा। महिला स्वयंसेवक पूनम एवं कृष्णा ने विशेष साहस और तत्परता का परिचय दिया। दोनों स्वयंसेवकों ने धुएं और अफरा-तफरी के बीच घायल महिलाओं को फायरमैन लिफ्ट तकनीक के माध्यम से सुरक्षित नीचे उतारा। टीम की सूझबूझ और प्रशिक्षण के कारण घायल महिलाओं को समय पर बाहर निकालकर उपचार के लिए भेजा जा सका। मौके पर मौजूद लोगों ने उनके साहस की सराहना की।
Shri Ganga NagarNews
मॉक ड्रिलः न्यू क्लॉथ मार्केट अग्निकांड में दो की मृत्यु, पांच घायल
नागरिक सुरक्षा एवं प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से मिली राहत
Related stories
KOTA MILITARY STATION ORGANISES KOTA GANDIV MARATHON 1.0 AS PART OF GANDIV GOLDEN JUBILEE CELEBRATIONS
Jaipur: As part of the Gandiv Golden Jubilee Celebrations, Kota Military Station organised the Kota Gandiv Ma…
Diver Victory Presentation’ Brings History Alive at Vidya Bhawan Polytechnic’s Meljol Mela
Udaipur: The life and reign of Maharana Pratap offer an inspiring example of good governance, financial manag…
Maternal and Child Health, Nutrition Top Government Priorities: Kharadi
Udaipur: The three-day Angan Seva Milan programme, organised under the Viksit Bharat–Jan Seva Abhiyan, conclu…
EXERCISE TARANG SHAKTI 2026: POWER IN PARTNERSHIP
Following the inaugural ceremony held yesterday, the Indian Air Force (IAF) is set to commence the operationa…