श्रीगगानगर। गृह रक्षा विभाग में स्वय सेवकों/सेविकाओं की नामांकन प्रक्रिया वर्ष 2022 की सीमा गृह रक्षा दल, श्रीगंगानगर की अधीनस्थ कंपनी कैरी के पुरुष अभ्यार्थियों का नामांकन 25 मार्च 2026 को तथा कम्पनी कोनी, मिर्जेवाला, फूसेवाला, गजसिहपुर एवं रायसिंहनगर के पुरुष अभ्यार्थियों का नामाकन 26 मार्च 2026 एवं कम्पनी कैरी, कोनी, मिर्जेवाला, फूसेवाला, गजसिंहपुर एव रायसिंहनगर की महिला अभ्यार्थियों का नामांकन 27 मार्च 2026 को हिमा दास स्टेडियम, आर.ए.सी. थर्ड बटालियन, बीकानेर, में प्रवेश दिया जाएगा एवं गेट नम्बर 01, डी ब्लाक, करणी नगर में नामांकन प्रक्रिया आयोजित की जावेगी।
सीमा गृह रक्षा दल के गण समादेष्टा श्री महेन्द्र सिंह ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया निदेशालय गृह रक्षा, राजस्थान जयपुर द्वारा गठित चयन समिति (बोर्ड) के सदस्यों द्वारा सम्पन्न की जावेगी। जिसमें गण समादेष्टा, गृह रक्षा महानिदेशक के प्रतिनिधि एवं जिला पुलिस अधीक्षक के प्रतिनिधि सदस्य उपस्थित रहेंगे। तीन दिनों तक चलने वाली नामांकन प्रकिया में 65 रिक्त पदो के विरूद्ध कुल 3901 अभ्यर्थी भाग लेंगे।
उपरोक्त प्रक्रिया के लिए प्रत्येक अभ्यर्थी को मोबाईल पर एसएमएस एवं ई-मेल द्वारा सूचना प्रेषित की जावेगी। तत्पश्चात अभ्यर्थी दिये गये लिंक अथवा विभागीय वेबसाईट http://home.rajasthan.gov.in/homeguards पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। अभ्यर्थियों को सम्बन्धित प्रवेश पत्र में वर्णित महत्वपूर्ण निर्देशों की पूर्ण पालना की जानी आवश्यक है।
अभ्यर्थी को निर्धारित समय, दिनांक एवं स्थान पर आवश्यक मूल दस्तावेजों (यथा जिले का मूल-निवास, आयु प्रमाण-पत्र, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण-पत्र, विशेष योग्यता प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र, चिकित्सा प्रमाण-पत्र, विवाह प्रमाण-पत्र,ं पुलिस सत्यापन प्रमाण-पत्र एवं प्रवेश पत्र के साथ सलग्न महत्वपूर्ण अन्य सभी दिशा-निर्देशों की पालना आवश्यक होगी) सहित उपस्थित होना होगा। नामांकन स्थल पर प्रवेश करने के पश्चात किसी भी अभ्यर्थी को ग्राउण्ड से बाहर जाकर कोई भी दस्तावेज लाये जाने की अनुमति नहीं होगी।
इससे सम्बन्धित अन्य जानकारी हेतु कार्यालय के दूरभाष नम्बर 0154-2942643 पर संपर्क किया जा सकता है।
Shri Ganga NagarNews
गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र श्रीगंगागनर जिले के अभ्यर्थियों की नामांकन प्रक्रिया
Related stories
KOTA MILITARY STATION ORGANISES KOTA GANDIV MARATHON 1.0 AS PART OF GANDIV GOLDEN JUBILEE CELEBRATIONS
Jaipur: As part of the Gandiv Golden Jubilee Celebrations, Kota Military Station organised the Kota Gandiv Ma…
Diver Victory Presentation’ Brings History Alive at Vidya Bhawan Polytechnic’s Meljol Mela
Udaipur: The life and reign of Maharana Pratap offer an inspiring example of good governance, financial manag…
Maternal and Child Health, Nutrition Top Government Priorities: Kharadi
Udaipur: The three-day Angan Seva Milan programme, organised under the Viksit Bharat–Jan Seva Abhiyan, conclu…
EXERCISE TARANG SHAKTI 2026: POWER IN PARTNERSHIP
Following the inaugural ceremony held yesterday, the Indian Air Force (IAF) is set to commence the operationa…