श्रीगंगानगर। वर्तमान में मध्य पूर्व एशिया में जारी संघर्ष के कारण एलपीजी गैस की आपूर्ति श्रृंखला पर प्रतिकूल प्रभाव के संभावनाना के मद्देनजर एलपीजी गैस सिलेंडरों की आपूर्ति अवैध संग्रहण और कालाबाजारी की निगरानी हेतु जिला कलक्टर डॉ. मंजू व जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने शुक्रवार को श्रीगंगानगर इंडेन गैस एजेंसी, पुरानी आबादी के गोदाम व गैस एजेंसी का सघन निरीक्षण किया।
इस दौरान निरीक्षण गोदाम में सिलेंडरों की स्थिति सही पाई गई। गैस एजेंसी संचालक श्री संजीव पूनिया द्वारा बताया गया कि बॉटलिंग प्लांट से उनके पास सप्लाई समुचित रूप से प्रतिदिन नियमित रूप से आ रही है तथा उपभोक्ताओं में सप्लाई भी नियमानुसार जारी है। उनके द्वारा बताया गया कि उपभोक्ताओं में बुकिंग की होड़ लगी हुई है। इस संबंध में गैस एजेंसी के सॉफ्टवेयर और सिस्टम का भी निरीक्षण किया गया। उपस्थित उपभोक्ताओं से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली गई, जिसमें अधिकतर समस्या बुकिंग से संबंधित थी। यह समस्या सर्वर डाउन होने के कारण उत्पन्न हो रही थी।
मौके पर जिला कलक्टर द्वारा आमजन को बुकिंग के संबंध में धैर्य रखने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने बताया कि बुकिंग के अनुसार सप्लाई नियमित रूप से हो रही है और गैस एजेंसी संचालकों को भी बॉटलिंग प्लांट से समुचित सप्लाई प्राप्त हो रही है। किसी प्रकार का पैनिक होने की आवश्यकता नहीं है। वर्तमान स्थिति में धैर्य का परिचय देना आवश्यक है, जिससे सभी वंचित वास्तविक उपभोक्ताओं को नियमित आपूर्ति प्राप्त हो सके।
उन्होंने कहा कि अनावश्यक बुकिंग करने से भी सर्वर की स्पीड स्लो हो रही है। मौके पर जिला कलक्टर ने कार्यवाहक जिला रसद अधिकारी को निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं में इस संबंध में अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करें व अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को बुकिंग के सहायतार्थ निर्देश दें। गैस एजेंसी संचालकों को निर्देश दिया कि एक अतिरिक्त कर्मचारी लगाते हुए लोगों को बुकिंग के संबंध में समझाइश करें कि जो उनकी बुकिंग करने के विभिन्न प्लेटफार्म व नंबरों के बारे में समस्त जानकारी सहज व धैर्यपूर्वक प्रदान करें।
गैस एजेंसी संचालकों को भी इस स्थिति में संयमित व्यवहार रखने के निर्देश दिए। उक्त निरीक्षण में अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन श्री सुभाष कुमार, कार्यवाहक जिला रसद अधिकारी श्रीमती पूजा अग्रवाल, प्रवर्तन स्टाफ सहित अन्य उपस्थित रहे।
Shri Ganga NagarNews
घरेलू एलपीजी गैस सिलेण्डर की नियमित आपूर्ति जारी रहेगी
जिला कलक्टर और एसपी ने किया गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण
Related stories
KOTA MILITARY STATION ORGANISES KOTA GANDIV MARATHON 1.0 AS PART OF GANDIV GOLDEN JUBILEE CELEBRATIONS
Jaipur: As part of the Gandiv Golden Jubilee Celebrations, Kota Military Station organised the Kota Gandiv Ma…
Diver Victory Presentation’ Brings History Alive at Vidya Bhawan Polytechnic’s Meljol Mela
Udaipur: The life and reign of Maharana Pratap offer an inspiring example of good governance, financial manag…
Maternal and Child Health, Nutrition Top Government Priorities: Kharadi
Udaipur: The three-day Angan Seva Milan programme, organised under the Viksit Bharat–Jan Seva Abhiyan, conclu…
EXERCISE TARANG SHAKTI 2026: POWER IN PARTNERSHIP
Following the inaugural ceremony held yesterday, the Indian Air Force (IAF) is set to commence the operationa…