श्रीगंगानगर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार जिले के गिरदावर सर्किल में आयोजित हो रहे ग्राम उत्थान शिविर आमजन के लिए लाभकारी सिद्ध हो रहे हैं। इन शिविरों में मौके पर आमजन की समस्याओं का समाधान होने के साथ उन्हें केन्द्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त हो रही है। साथ ही उन्हें केन्द्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का मौके पर ही लाभ मिल रहा है। राहत मिलने पर लाभार्थियों द्वारा माननीय मुख्यमंत्री और राजस्थान सरकार का आभार जताया जा रहा है।
श्रीगंगानगर जिले के अनूपगढ़ तहसील के गिरदावर सर्किल बाण्डा में गुरूवार को ग्राम उत्थान शिविर आयोजित हुआ। आयोजित शिविर में कृषि विभाग के सहायक निदेशक श्री जसवंत सिंह बराड़ द्वारा उपस्थितजनों को विभागीय योजनाओं की जानकारी विस्तारपूर्वक दी। उन्होंने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री महोदय की पहल पर गिरदावर सर्किल पर आयोजित हो रहे ग्राम उत्थान शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न विभागीय योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने किसानों और ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक शिविरों में पहुंचकर विभिन्न विभागों द्वारा उपलब्ध करवाई जा रही जानकारी लेकर योजनाओं से लाभान्वित हों। इस अवसर पर 8 किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित किये गये। इस पर लाभार्थियों द्वारा राजस्थान सरकार और माननीय मुख्यमन्त्री श्री भजनलाल शर्मा का आभार जताया।
Shri Ganga NagarNews
शिविर में किसानों को मिला मृदा स्वास्थ्य कार्ड का लाभ
Related stories
IIM Udaipur hosts BCI Yuva Investor Connect 2026; Geetanjali Group CFO CA Roshan Jain serves on jury
Udaipur: BCI Yuva Investor Connect 2026 was organised at the Indian Institute of Management (IIM) Udaipur to…
‘Diver Victory’ Presentation Brings History Alive at Vidya Bhawan Polytechnic’s Meljol Fair
Udaipur, September 27: The life and reign of Maharana Pratap offer an inspiring example of good governance, f…
GMCH Spreads the Message of a Healthy Heart Among Senior Citizens on World Heart Day
Udaipur: Geetanjali Hospital, Udaipur, in association with Maharana Pratap Senior Citizens Institute, organis…
KOTA MILITARY STATION ORGANISES KOTA GANDIV MARATHON 1.0 AS PART OF GANDIV GOLDEN JUBILEE CELEBRATIONS
Jaipur: As part of the Gandiv Golden Jubilee Celebrations, Kota Military Station organised the Kota Gandiv Ma…