उदयपुर-जोधपुर। मरुस्थलीय पर्यावरण संरक्षण और जल–संवर्धन के क्षेत्र में जीवनभर समर्पित योगदान के लिए उदयपुर निवासी संदीप राठौड़ (ट्रैवल एवं लाइफस्टाइल इन्फ्लुएंसर) को लाइफटाइम मरू रत्न पुरस्कार–2025 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान श्री पुष्कर श्रीपुरोहित सुरजाज रूपदेवी स्मृति महिला महाविद्यालय एवं मरू पर्यावरण संरक्षण संस्थान (डेको) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय मरू रत्न पुरस्कार–2025 समारोह का मुख्य आकर्षण रहा।
यह भव्य आयोजन 03 जनवरी 2026 को जोधपुर स्थित श्री पुष्कर महिला महाविद्यालय के प्रेक्षागृह में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं वंदना से हुआ। समारोह में पर्यावरण, जल संरक्षण, पशु सेवा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली विभूतियों को सम्मानित किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि न्यायाधीश श्री एन.एन. माथुर रहे, जिन्होंने अपने उद्बोधन में पर्यावरण संरक्षण को समय की अनिवार्य आवश्यकता बताते हुए महिलाओं एवं बच्चों को इसके लिए प्रशिक्षित करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने वायु व जल प्रदूषण की रोकथाम के लिए शहरी और ग्रामीण स्तर पर निरंतर प्रयासों की आवश्यकता रेखांकित की।
सम्मानित अतिथि डॉ. एस.एल. हर्ष (ख्यातनाम वैज्ञानिक, काजरी एवं पूर्व कुलपति, कृषि विश्वविद्यालय जोधपुर) ने पर्यावरण संरक्षण के विविध आयामों पर प्रकाश डालते हुए कृषि, मृदा और जल संरक्षण को संतुलित विकास की कुंजी बताया।
डेको के संयोजक डॉ. एस.एल. हर्ष ने जानकारी दी कि संस्था द्वारा पर्यावरण संरक्षण को जन–आंदोलन बनाने के उद्देश्य से विभिन्न नवाचारात्मक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। उन्होंने संदीप राठौड़ सहित सभी सम्मानित मरू रत्नों के कार्यों को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
इस अवसर पर कुल 13 राष्ट्रीय मरू रत्नों को शॉल, स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाली प्रमुख विभूतियों में उदयपुर के संदीप राठौड़ के साथ–साथ विभिन्न क्षेत्रों के शिक्षाविद्, सामाजिक कार्यकर्ता, पर्यावरणविद्, चिकित्सक एवं जनसेवक शामिल रहे।
स्वागत संबोधन महाविद्यालय के सचिव एवं श्री पुष्कर एजुकेशन ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष श्री ओम प्रकाश लोहटा ने दिया। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. के.के. व्यास ने आभार व्यक्त किया। मंच संचालन डॉ. राजेश बोहरा एवं डॉ. आशा पुरोहित द्वारा किया गया।
राष्ट्रीय मरू रत्न पुरस्कार–2025 का यह आयोजन न केवल पर्यावरण और समाज सेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्वों का सम्मान बना, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए संरक्षण और संवेदनशीलता का सशक्त संदेश भी दे
Udaipur
उदयपुर के संदीप राठौड़ को लाइफटाइम ‘मरू रत्न’ सम्मान, जोधपुर में सजा राष्ट्रीय मरू रत्न पुरस्कार–2025 का भव्य मंच
Related stories
11 Couples Tie Knot at Mass Wedding Ceremony in Udaipur
Udaipur: Eleven couples began a new chapter of their lives at the third grand mass wedding (Ijtemai Nikah) or…
Grammy Winner Ricky Kej Honoured with Lifetime Achievement Award
Udaipur: An evening celebrating music, art and India's cultural heritage witnessed an extraordinary performan…
Vidya Bhawan’s Dr Anil Mehta Heads to Turkey for UN Climate Conference
Udaipur, Dr Anil Mehta, Principal of Vidya Bhawan Polytechnic, Udaipur, and a noted environmentalist, left fo…
Uterus Preserved Despite 35 Fibroids: Complex Fertility-Sparing Surgery Offers Renewed Hope for Motherhood
Udaipur: In a significant achievement in the field of advanced gynaecological surgery, doctors at Geetanjali…