शाइन इंडिया फाउंडेशन के नेत्रदान जागरुकता अभियान से अब संपूर्ण हाडोती संभाग में नेत्रदान के प्रति जागरूकता काफी बड़ी चुकी है। समाचार पत्रों में लगातार नेत्रदान संबंधित जानकारी के आने से,अब नेत्रदान से जुड़ी भ्रांतियां दूर हो चुकी हैं ।
कल शाम, विकास नगर,बूंदी निवासी रामस्वरूप मालव की धर्मपत्नी जगन्नाथी बाई का हृदयाघात से आकस्मिक निधन हो गया । बेटे प्रेमचंद,चिरंजीलाल,निर्मल,अशोक सहित बेटी प्रकाश बाई,कमलेश,शांति बाई सभी शाइन इंडिया फाउंडेशन के साथ नेत्रदान के लिए संकल्प परिवार हैं।
पुत्र निर्मल जो की काफी समय से सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यों में सक्रिय हैं,और उनकी पत्नी नूपुर भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष के रूप में, न सिर्फ समाज में,बल्कि बूंदी क्षेत्र में महिलाओं के लिए काफी समय से कार्य कर रहे हैं। ने, निर्मल ने माँ के नेत्रदान के लिए सभी से सहमति लेने के बाद, तुरंत शाइन इंडिया के ज्योति मित्र इदरीस बोहरा को देर रात संपर्क किया, इसके बाद कोटा से शाइन इंडिया फाउंडेशन एवं ईबीएसआर - बीबीजे चैप्टर के कोआर्डिनेटर डॉ कुलवंत गौड़ कोटा से रवाना हुए, और परिवार के सभी सदस्यों के बीच नेत्रदान की प्रक्रिया को संपन्न किया ।