उदयपुर, स्वस्थ जीवनशैली और फिटनेस के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से हिंदुस्तान जिंक द्वारा उदयपुर में आयोजित मैराथन का सफल आयोजन हुआ। इस प्रतिष्ठित आयोजन में गीतांजलि मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, उदयपुर ने मेडिकल पार्टनर के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए 500 से अधिक प्रतिभागियों को मेडिकल एवं फिजियोथेरेपी सेवाएं उपलब्ध कराईं।
प्रतिभागियों की स्वास्थ्य सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए गीतांजलि की विशेषज्ञ मेडिकल एवं फिजियोथेरेपी टीम आयोजन स्थल पर मौजूद रही। इस दौरान कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. रोहिन सेनी ने हृदय को स्वस्थ रखने और नियमित व्यायाम के महत्व पर जानकारी दी।
वहीं विभागाध्यक्ष एवं आर्थोपेडिक विशेषज्ञ डॉ. रामावतार सेनी ने दौड़ के दौरान घुटनों, जोड़ों एवं मांसपेशियों की देखभाल से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
डॉ. पल्लव भटनागर, प्रिंसिपल एवं विभागाध्यक्ष, गीतांजलि फिजियोथेरेपी कॉलेज भी आयोजन में उपस्थित रहे।
गीतांजलि हॉस्पिटल के मार्केटिंग हेड कल्पेश चंद रजबार ने आयोजन के समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए कहा कि गीतांजलि का उद्देश्य केवल उपचार तक सीमित नहीं, बल्कि समाज में प्रिवेंटिव हेल्थ, फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी है।
उन्होंने कहा कि मैराथन जैसे आयोजनों के माध्यम से लोगों को नियमित व्यायाम, हृदय स्वास्थ्य और शारीरिक फिटनेस के प्रति प्रेरित करने का अवसर मिलता है।
ऐसे आयोजनों में गीतांजलि की विशेषज्ञ टीम की सहभागिता समाज के प्रति हॉस्पिटल की स्वास्थ्य सेवा एवं जागरूकता की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
आयोजन के दौरान हिंदुस्तान जिंक के सीईओ एवं एबीसीआर डायरेक्टर डॉ. मनोज सोनी ने गीतांजलि हॉस्पिटल की मेडिकल सेवाओं एवं सहयोग की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। गीतांजलि हॉस्पिटल की टीम ने आयोजन के दौरान अपनी सेवाओं के माध्यम से “फिटनेस के साथ स्वास्थ्य सुरक्षा” के संदेश को भी मजबूत किया।